Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

और कितने दिन होगी भारी बारिश? मुंबई के लिए क्या है एडवाइजरी, क्या कहता है मौसम विभाग

Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट जारी। स्कूल बंद, प्राइवेट दफ्तरों को WFH की सलाह, ट्रेन और हवाई सफर बुरी तरह प्रभावित।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 06, 2026 | 01:55 PM

मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद, वर्क फ्रॉम होम की सलाह और ट्रेन-फ्लाइट्स पर ब्रेक (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Rain Advisory And Alert Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से उठने वाली अत्यधिक नमी युक्त मानसूनी हवाओं के कारण यह स्थिति बनी है। पिछले 24 घंटों में मुंबई के कई हिस्सों में 200 mm से लेकर 300 mm तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों तक मुंबई को इस भारी से बेहद भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

स्कूल-कॉलेज पूरी तरह बंद

बढ़ते खतरे को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम और राज्य सरकार ने मुंबई, ठाणे, पुणे और पालघर के सभी सरकारी, निजी और नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। इसके साथ ही, बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। क्योंकि मुंबई में जगह-जगह जलजमाव की वजह से यातायात मुश्किलों भरा हो गया है। इसके अलावा बस और लोकल ट्रेनें भी समय पर नहीं चल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Bhandara News: मानसून में भंडारा के 11 गांवों का टूट जाता है संपर्क, ग्रामीणों की बढ़ती मुश्किलें

कांग्रेस नेता को मिला 20 करोड़ रुपये का ऑफर, संजय राउत का दावा; ऑपरेशन टाइगर के अगले टारगेट का नाम भी बताया

पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम से 18 महिलाओं की किडनी हुई खराब! नागपुर से मुंबई तक मचा हड़कंप

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र स्थगित, प्राइवेट दफ्तरों को WFH और 16 ट्रेनें रद्द; जानें मुंबई महानगर का पूरा हाल

प्राइवेट कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह  महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने कामकाजी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने निजी प्रतिष्ठानों और कॉर्पोरेट कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ यानी घर से काम करने की सुविधा दें। गैर-जरूरी सरकारी कार्यालयों को भी केवल आधे दिन तक ही संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम से 18 महिलाओं की किडनी हुई खराब! नागपुर से मुंबई तक मचा हड़कंप

लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर पानी फिर गया है। भारी जलभराव के कारण सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे की उपनगरीय सेवाएं 40 से 45 मिनट की देरी से चल रही हैं, जबकि रायगढ़ और वसई-नालासोपारा के कुछ हिस्सों में रेलवे ट्रैक पूरी तरह डूबने से सेवाएं रोकनी पड़ी हैं।

इसके अलावा, मुंबई-पुणे घाट सेक्शन और ठाकुरवाड़ी के पास भारी भूस्खलन (Landslide) के कारण मुंबई से पुणे जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। सड़क यातायात की बात करें तो मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ‘मिसिंग लिंक’ रूट के पास पहाड़ का मलबा सड़क पर आने से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह निलंबित कर दिया गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

खराब मौसम और लो-विजिबिलिटी का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज हवाओं और पानी भरने के कारण रनवे संचालन को कई बार अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। इसके चलते 15 से अधिक उड़ानों को डायवर्ट किया गया है और कई उड़ानें रद्द या देरी का शिकार हुई हैं।

इस प्रशासनिक आपातकाल के बीच, मुंबई यूनिवर्सिटी ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आज होने वाली अपनी सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जिनकी नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समुद्र तटों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें।

Mumbai heavy rain alert imd red alert schools closed local trains flights disrupted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 01:55 PM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • Monsoon News
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.