मध्य रेल के ट्रांसहार्बर पर होगा मेगा ब्लॉक, ठाणे-वाशी/नेरुल के बीच लोकल सेवाएं रहेंगी बंद
Mumbai Transharbour Line: मुंबई में मध्य रेलवे की ट्रांसहार्बर लाइन पर ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच मेगा ब्लॉक के चलते रविवार को कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Nerul Panvel train (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mega Block Mumbai: मुंबई में मध्य रेलवे के मुंबई मंडल की ट्रांसहार्बर लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रविवार को ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर मार्ग पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
रद्द रहेंगी लोकल सेवाएं
ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल की ओर जाने वाली डाउन लाइन की लोकल सेवाएं सुबह 10:35 बजे से शाम 4:07 बजे तक रद्द रहेंगी। वहीं, पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे की ओर आने वाली अप लाइन की लोकल सेवाएं सुबह 10:25 बजे से शाम 4:09 बजे तक रद्द रहेंगी।
ये भी पढ़े: राज ठाकरे की शिवाजी पार्क से हुंकार, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला, युवाओं कहा- इंस्टाग्राम से बाहर निकलो
सम्बंधित ख़बरें
नितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
सोने की तस्करी घटी, मुंबई एयरपोर्ट पर भांग और ड्रग्स की तस्करी में बड़ा उछाल
भायखला गोलीकांड का मुख्य आरोपी सैफ मस्तान पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार; मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
मुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
इसके अलावा, दोपहर 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच अप और डाउन ट्रांसहार्बर लाइन पर सभी लोकल सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह मेगा ब्लॉक आवश्यक है।
