मुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
Byculla Cable Stayed Bridge: मुंबई में बन रहा भायखला केबल-स्टेड ब्रिज अपने सबसे चुनौतीपूर्ण चरण को पार कर चुका है। यह आधुनिक पुल शहर का नया अर्बन लैंडमार्क बनने की ओर बढ़ रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
बायकुला केबल स्टे ब्रिज (सौ. सोशल मीडिया )
Byculla Cable Stayed Bridge Mumbai: मुंबई में आधुनिक इंजीनियरिंग का नया प्रतीक बन रहा भायखला केबल-स्टेड ब्रिज अब अपने सबसे चुनौतीपूर्ण निर्माण चरण को पार कर चुका है।
महारेल ने सभी 40 स्टे केबल्स की सफल स्थापना पूरी कर के 5000 टन स्टील से तैयार हो रहे इस भव्य ढांचे को नई मजबूती दी है, जो अब मुंबई के आसमान में उभरता हुआ दिखाई देने लगा है। 916 मीटर लंबे और 4-लेन कनेक्टिविटी वाले इस अत्याधुनिक पुल को सिर्फ यातायात परियोजना नहीं, बल्कि शहर के नए अर्बन लैंडमार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।
रिमोट कंट्रोल एलईडी लाइटिंग, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और आधुनिक डिजाइन से लैस यह पुल पूर्व और पश्चिम भायखला के बीच तेज, सुरक्षित और निर्वाध संपर्क का नया केंद्र बनेगा। भायखला का यह नया पुल मौजूदा सौ वर्ष पुराने रोड ओवर ब्रिज के समानांतर बनाया जा रहा है, जिसकी आयु पूरी हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
छत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
महारेल ने बनाई रणनीति
महारेल ने पहले नए पुल का निर्माण कर यातायात को निर्बाध बनाए रखने की रणनीति अपनाई है, ताकि ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो। नए पुल के शुरू होने के बाद पुराने पुल का व्यापक सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। 916 मीटर लंबा और 50 मीटर ऊंचे पायलॉन वाला यह चार लेन पुल आधुनिक इंजीनियरिंग और शहरी डिजाइन का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
40 स्टे केबल्स का दिया गया है सहारा
- परियोजना की कुल लागत 287 करोड़ रुपए है। इस पुल की सबसे बड़ी विशेषता इसका 173 मीटर लंबा केबल-स्टेड स्पैन है, जिसे 15 से 65 मीटर लंबाई कले 40 स्टे केबल्स का सहारा दिया गया है। पुल के निर्माण में उच्च-शक्ति वाले 5000 मीट्रिक टन संरचनात्मक कार्बन स्टील का उपयोग किया गया है।
- इसके अलावा महारेल की पेटेंट प्राप्त क्रिस्तरीय यूटिलिटी डक्ट प्रणाली को कैश बैरियर्स में एकीकृत किया गया है, जिससे भविष्य में विभिन्न सार्वजनिक उपयोगिताओं के प्रबंधन में आसानी होगी।
- भायखला केबल-स्टेड ब्रिज को केवल यातायात परियोजना नहीं, बल्कि मुंबई के नए शहरी लैंडमार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। पुल पर रिमोट कंट्रोल सिग्नेचर एलईडी फेसाड लाइटिंग लगाई जाएगी, जो रात में इसकी भव्यता को और आकर्षक बनाएगी।
- इसके साथ ही पुल पर विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है, जहां नागरिक मुंबई स्काईलाइन के साथ इसकी अनूठी संरचना की तस्वीरे ले सकेंगे, परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा सक्रिय रेलवे लाइनों और भीड़भाड़ वाले भायखला सब्जी बाजार के ऊपर निर्माण कार्य करना है।
