Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
Classy Styling Tips: अच्छा और स्टाइलिश दिखना हर किसी की चाहत होती है। स्टाइलिश दिखने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। चाहें तो कम बजट में भी एक्सपेंसिव और क्लासी दिख सकते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
स्टाइलिंग टिप्स (फोटो. सोशल मीडिया)
Easy Styling Hacks: फैशन वही है, जो बजट में हो जाएं और आपको क्लासी भी दिखाए। फैशन का काम सिंपल होने के बावजूद आपको एलिगेंट और क्लासी लुक देना है। कई लोग कम कपड़ों में भी बेहद आकर्षक दिखते हैं, लोग उनकी तारीफ करते हैं। ऐसा इसलिए क्यों कि उन्हें उन कपड़ों को सही से स्टाइल करनी आती है।
इसके लिए कपड़ों के फिट से लेकर कपड़ों का रंग तक मायने रखता है। अगर आपके कपड़े सही फिटिंग होंगे, कलर कॉम्बिनेशन अच्छा होगा और एक्सेसरीज परफेक्टली बैलेंस होगा, तो आपका पूरा लुक हटकर दिख सकता है। कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर रोजाना के लुक को भी अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।
सिंगल कलर रूल
अगर आप सच में एक रीच लुक क्रिएट करना चाहते हैं, तो एक ही फैमिली के कपड़ों का चुनाव करें। बहुत सारे कलर का एक ही कपड़ें में इस्तेमाल, उसे डिस्ट्रक्टिव लुक देता है और आंखों को चुभता है। एक ही कलर जैसे- व्हाइट विथ व्हाइट, ब्लैक विथ ब्लैक, ग्रे विथ ग्रे को स्टाइल करें।
सम्बंधित ख़बरें
Makhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी
Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी से बनें ये 5 फेस पैक देंगे चेहरे पर कमाल का निखार, जानें लगाने की सही तरीका
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
स्टाइलिंग टिप्स
Structured फिट वाले कपड़े पहनें
हमेशा स्ट्रक्चर्ड फिट वाले कपड़े चुनें यानी जिसकी फिट आपके शरीर पर परफेक्ट हो। जैसे अच्छे फिट का ब्लेजर, ट्राउजर या पैंट। ऐसे कपड़े बॉडी को सही शेप देते हैं और आपका लुक तुरंत शार्प और पॉलिश्ड बना देते हैं। एक अच्छी फिटिंग का ब्लेजर आप जींस, ड्रेस या ट्राउजर किसी के भी साथ स्टाइल कर सकते हैं।
प्वाइंटेड टो फुटवियर
प्वाइंटेड टो फुटवियर आपके पैरों को लंबा दिखाते हैं। फिर चाहे आप फ्लैट्स पहनें या हील्स। इस शेप के जूते पहनने से पूरा लुक क्लासी लगता है। ये छोटी हाइट वालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इससे हाइट लंबी नजर आती है।
फैशन एक्सेसरीज (फोटो. सोशल मीडिया)
मिनिमल रखें एक्सेसरीज
कम बजट में स्टाइलिश दिखने का सबसे बड़ा राज है मिनिमल एक्सेसरीज। बहुत ज्यादा जूलरी पहनने की बजाय एक स्टेटमेंट ईयररिंग, घड़ी या सिंपल नेकलेस काफी होता है। इससे लुक ओवरलोडेड नहीं लगता और आप ज्यादा एलिगेंट नजर आते हैं। एक अच्छी घड़ी, छोटे स्टड ईयररिंग्स, पतली चेन या सिंपल बैग आपके पूरे लुक को अपग्रेड कर सकते हैं। पुरुषों के लिए क्लीन वॉच और बेल्ट काफी होती है।
ये् भी पढ़ें- Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
न्यूट्रल शेड का चयन
बेज, व्हाइट, ब्लैक, ग्रे, ब्राउन और नेवी ब्लू जैसे न्यूट्रल कलर्स हमेशा फैशन में होते हैं। ये कलर्स आसानी से किसी भी दूसरे रंग के साथ मैच हो जाते हैं और आपको रॉयल लुक देते हैं। इन रंगों को कई अलग कपड़ों के साथ मिक्स एंड मैच भी किया जा सकता है। एक ही कपड़े को अलग-अलग तरीके से स्टाइल किया जा सकता है।
कपड़े कितने भी अच्छे क्यों न हों, अगर बाल और चेहरा सही न हों तो लुक अधूरा लगता है। इसलिए अपने चेहरे को मॉइश्चराइज और मिनिमल मेकअप में रखें और हेयर स्टाइल बिल्कुल स्लीक और शाइनी रखें। साफ, अच्छे से सेट किए हुए बाल आपके आउटफिट में ऐड ऑन का काम करते हैं।
