मुंबई ट्रैफिक जाम से निपटने को एआई टेक्नोलॉजी का सहारा, सरकार बनाएगी मास्टर प्लान
Ashish Shelar Traffic Announcement: मुंबई में बढ़ते ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगी। सीएम के निर्देश पर एआई आधारित ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
आशीष शेलार (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Traffic AI Plan: शहर में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि एआई का इस्तेमाल किया जाएगा।
यह जानकारी राज्य के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष शेलार ने शनिवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। पॉइंट ऑफ़ ऑर्डर के ज़रिए शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मुरजी पटेल ने अंधेरी में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या की ओर सरकार का ध्यान दिलाया, जबकि कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कहा कि मुंबई में कई सड़कों पर गाड़ियां उल्टी दिशा में चलाई जा रही हैं, जिससे एक्सीडेंट की संख्या बढ़ रही है और ट्रैफिक जाम हो रहा है।
जल्द ही इस पर एक मीटिंग बुलाई जाएगी
यूबीटी विधायक वरुण सरदेसाई ने सदन का ध्यान बांद्रा ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के बीकेसी, कला नगर, कुर्ला से सांताक्रुज जंक्शन और वेस्टर्न एक्सप्रेस वे के इलाकों में लगने वाले ट्रैफिक जाम की ओर दिलाया, जबकि शिंदे सेना के विधायक दिलीप लांडे ने चांदिवली इलाके में ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे जहरीली शराब कांड: भिवंडी से 5,929 किलो मेथनॉल जब्त, एफडीए ने गोदाम किया सील
मुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
एमबीपीटी भूमि विवाद पर फैसले का इंतजार, लाखों लोगों की जिंदगी और कारोबार दांव पर
मुंबई में पत्नी को बंधक बनाकर 4 घंटे तक दी यातनाएं, 19 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार
इस पर जवाब देते हुए मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि हाल ही में डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमिटी की मीटिंग में इस पर चर्चा हुई और इस बारे में ट्रैफिक डिपार्टमेंट के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर अब एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मुंबई ट्रैफिक का प्लान तैयार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में 700 वर्ग फीट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट का प्रस्ताव, बीएमसी का बड़ा फैसला
मंत्री ने बताया कि मुंबई में सड़क किनारे खड़ी कबाड़ कारों की समस्या का भी जल्द ही समाधान किया जाएगा इस बारे में बीएमसी भी कार्रवाई कर रहा है। शेलार ने कहा कि मुंबई के सभी प्रमुख विधायकों के सुझावों पर विचार करने के बाद इस बारे में जल्द ही एक मीटिंग भी बुलाई जाएगी, ताकि ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा सके।
