-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Nit Nagpur Recruitment 2025 For Non Teaching Posts Know Full Details
NIT नागपुर में नॉन टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती, 2 लाख तक मिल सकती है सैलरी
- Written By: प्रीति शर्मा
NIT Nagpur Recruitment 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नागपुर में नॉन टीचिंग पदों के लिए कुल 118 भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मदीवार जल्द आवेदन कर सकते हैं।

एनआईटी नागपुर भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक)
NIT Non-Teaching Vacancy 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) नागपुर में गैर शिक्षण यानी नॉन टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है। जिसके जरिए ग्रुप ए, बी और सी के कुल 118 पदों पर भर्ती की जाएगी। एनआईटी में नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। जिसमें आपको दो लाख से ज्यादा तक सैलरी मिल सकती है।
एनआईटी नागपुर ने नॉन टीचिंग पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nitdgp.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती में इस बार ग्रुप ए के कई महत्वपूर्ण पद शामिल किए गए हैं जिसमें प्रिंसिपल साइंटिफिक/टेक्निकल ऑफिसर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, डिप्टी लाइब्रेरियन, सीनियर एसएएस ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और साइंटिफिक/टेक्निकल ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। यह सभी पद प्रशासनिक और तकनीकी जरूरतों से जुड़े हुए हैं। इनके लिए उच्च योग्यता व अनुभव होना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
इसके अलावा ग्रुप बी में टेक्निकल असिस्टेंट/जूनियर इंजीनियर, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट और सुपरिंटेंडेंट के पदों पर नियुक्ति होगी। जिसमें तकनीकी और मैनेजमेंट से जुड़े काम करने होंगे। वहीं ग्रुप सी में सबसे ज्यादा वैकेंसी है जिसमें सीनियर टेक्नीशियन, सीनियर असिस्टेंट, टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट और लैब/ऑफिस अटेंडेंट जैसे पद पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए ज्यादा अनुभव की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें:- लॉ में करियर बनाने का सुनहरा मौका, NLSAT 2026 के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें पूरी जानकारी
पद के अनुसार योग्यता
ग्रुप ए के पदों के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक, एमएससी, एसीए, एमडी या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं ग्रुप बी के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन या डिप्लोमा अनिवार्य है। ग्रुप सी की बात करें तो इसके लिए संबंधित ट्रेड में 12वीं के साथ आईटीआई या डिप्लोमा की जरूरत होगी।
कितना होगा आवेदन शुल्क
ग्रुप ए के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि ग्रुप बी और सी के लिए यह शुल्क 1000 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए नियमों के अनुसार छूट लागू होगी। भर्ती में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को अच्छा वेतन दिया जाएगा।
मिलेगा आकर्षक वेतन
प्रिंसिपल साइंटिफिक/टेक्निकल ऑफिसर को पे लेवल 14, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को पे लेवल 13 और डिप्टी लाइब्रेरियन और सीनियर एसएएस ऑफिसर को पे लेवल 12 के अनुसार सैलरी मिलेगी। मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और साइंटिफिक/टेक्निकल ऑफिसर को पे लेवल 10 दिया जाएगा। टेक्निकल असिस्टेंट/जूनियर इंजीनियर, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट और सुपरिटेंडेंट को पे लेवल 6 के अनुसार वेतन मिलेगा।
Nit nagpur recruitment 2025 for non teaching posts know full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














