Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आधे घंटे में मुंबई से नवी मुंबई! देश की पहली ई-वॉटर टैक्सी 22 से दौड़ेगी अरब सागर में

Mumbai News: देश की पहली ई-वॉटर टैक्सी 22 सितंबर से शुरू होगी। गेटवे ऑफ इंडिया से जेएनपीए तक सफर केवल 30 मिनट में 100 रुपये में पूरा होगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 09, 2025 | 07:25 AM

ई-वॉटर टैक्सी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

e-Water-Taxi Mumbai: मुंबई और नवी मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। देश की पहली ई-वॉटर टैक्सी सेवा का मुहूर्त तय हो गया है और यह सेवा 22 सितंबर से शुरू हो जाएगी। गेटवे ऑफ इंडिया से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) तक की दूरी केवल 30 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

अब तक मुंबई से नवी मुंबई जाने के लिए सड़क या रेल मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसमें ट्रैफिक और भीड़ के चलते घंटों लग जाते हैं। वहीं लकड़ी की नावों से पात्रा करने में एक घंटे से अधिक समय लगता था। लेकिन ई-वॉटर टैक्सी इस दूरी को आधे समय में पूरा कर यात्रियों को तेजी और सुविधा से जोड़ देगी।

इस टैक्सी सेवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। गेटवे से जेएनपीए तक चलने वाली दो टैक्सियों में से एक सौर ऊर्जा और दूसरी बिजली से संचालित होगी। दोनों टैक्सियों में 20-20 यात्रियों की क्षमता होगी। खास बात यह है कि इनका निर्माण पूरी तरह भारत में हुआ है। पर्यावरण विशेषज्ञों ने इसे ‘ग्रीन ट्रांसपोर्ट’ का बेहतर विकल्प माना है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई रियल्टी में रेलवे की बड़ी सौगात, बांद्रा और पटेल में 80 हजार वर्गमीटर जमीन 99 साल की लीज पर

यात्रियों के लिए किराया भी बेहद किफायती रखा गया है। गेटवे ऑफ इंडिया से जेएनपीए तक का सफर मात्र 100 रुपये में पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना को लेकर उत्साह जताया है और कहा है कि इससे मुंबई की सड़कों और रेल नेटवर्क पर बढ़ते दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने हाल ही में जेएनपीए परिसर में ई-वॉटर टैक्सी और एक्वा स्टेंटर ई-टग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा मुंबई के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

राज्य सरकार ने भविष्य में 10 नए जल मार्गों पर ऐसी सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। इनमें गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा और अलीबाग तक के रूट भी शामिल हैं। महाराष्ट्र मरीन बोर्ड के अनुसार, प्रस्तावित जल परिवहन प्रणाली का खाका सिडनी, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, बैंकॉक और इस्तांबुल जैसी आधुनिक वाटर सेवाओं की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह परियोजना न केवल मुंबईवासियों को राहत देगी बल्कि तटीय क्षेत्रों के विकास को भी नई दिशा देगी। दशकों से जल परिवहन को लेकर हुए असफल प्रयासों के बाद यह पहली बार है जब कोई ठोस कदम जमीन पर उतरने जा रहा है।

Mumbai to navi mumbai in half an hour the country first e water taxi will run in the arabian sea from 22 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 07:25 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

विजन 2047 है महाराष्ट्र का विकास मंत्र, फडणवीस बोले- सपनों को हकीकत में बदलेगा रोडमैप

2

जरांगे ने फिर दिखाई आंख! सरकार को दिया 17 सितंबर का अल्टीमेटम, बोले- कुणबी प्रमाणपत्र…

3

छात्रों के सपनों पर ताला? महाराष्ट्र सरकार ने सैकड़ों फार्मेसी कॉलेजों पर कसा शिकंजा

4

महाराष्ट्र में होगा एक और आंदोलन! अब किसने बढ़ाई फडणवीस सरकार की टेंशन?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.