Mumbai Terror Funding: ‘टेरर फंडिंग’, बड़े हवाला रैकेट का खुलासा, नकली पासपोर्ट संग हिरासत में एक संदिग्ध
Mumbai Terror Funding Hawala Racket: मलाड में हवाला और टेरर फंडिंग रैकेट का खुलासा। एटीबी ने फर्जी पासपोर्ट के साथ मोहम्मद इस्लाम को पकड़ा। ₹14 लाख का माल जब्त।
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Terror Funding Hawala Racket प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Mumbai Terror Funding ATB: मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच और एंटी-टेररिज्म ब्रांच ने मलाड ईस्ट के कुरार इलाके में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाला रैकेट और संभावित टेरर फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की तीन संयुक्त टीमों ने मलाड के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस ऑपरेशन में मोहम्मद इस्लाम इस्माइल खान (49) नामक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जो ‘सलीम रहमतुल्लाह शेख’ की फर्जी पहचान के साथ फर्जी पासपोर्ट पर भारत और कुवैत के बीच लगातार यात्राएं कर रहा था।
पुलिस ने मलाड ईस्ट के फातिमा टावर, सुगरा पार्क और पारेख ओवरसीज स्थित कार्यालय पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
कुवैत यात्रा और संदिग्ध फंडिंग
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मोहम्मद इस्लाम ने जाली दस्तावेजों के आधार पर ‘सलीम रहमतुल्लाह शेख’ के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। वह अक्सर कुवैत की यात्रा करता था। पुलिस को संदेह है कि वह हवाला नेटवर्क के जरिए विदेशों से पैसा मंगाकर भारत में अवैध वित्तीय गतिविधियों और आतंकवाद के लिए संदिग्ध वित्तपोषण (Mumbai Terror Funding) में शामिल था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने फर्जी पहचान का उपयोग कर यात्रा करने की बात स्वीकार कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा
मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
मुंबई–पुणे रेल यात्रियों के लिए एसटी की बड़ी राहत: 200 अतिरिक्त बस फेरियां शुरू, परिवहन मंत्री सरनाईक का फैसला
ये भी पढ़ें- Nashik कुंभमेला 2027 की तैयारी तेज, त्र्यंबकेश्वर में विकास कार्यों को रफ्तार; अधिकारियों को सख्त निर्देश
नगदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं:
- ₹12,47,650 की भारतीय नगदी।
- लगभग ₹2 लाख मूल्य के कुवैती दीनार।
- 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक आईपैड और कई जाली पासपोर्ट।
- बैंक वायर ट्रांसफर के रिकॉर्ड और बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज।
जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य लगभग ₹14.07 लाख आंका गया है। पुलिस अब जब्त किए गए लैपटॉप और मोबाइल के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था।
अवैध नागरिकों के खिलाफ कड़ा अभियान
मुंबई पुलिस ने पिछले कुछ महीनों से शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और संदिग्धों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में हाल ही में वाकोला से दो युगांडा की महिलाओं और फरवरी में 30 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था। कुरार पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पासपोर्ट अधिनियम और फेमा (FEMA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एटीबी अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस हवाला रैकेट का संबंध किसी बड़े आतंकी संगठन से तो नहीं है।
