Mumbai Summer Special Trains: गर्मी में रेलवे की राहत, मुंबई से इंदौर, गोरखपुर समेत कई रूट पर स्पेशल ट्रेनें
Mumbai Summer Special Trains: वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई से इंदौर, गोरखपुर और वटवा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
मुंबई समर स्पेशल ट्रेनें 2026 शेड्यूल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Summer Special Trains Indore Gorakhpur: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों को राहत के लिए रेलवे की कवायद जारी है।
पश्चिम रेलवे मुंबई से विभिन्न गंतव्यों के बीच स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार मुंबई से इंदौर,गोरखपुर एवं अन्य स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।
ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को रात 11:20 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर अगले दिन 1 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 मई, 2026 से 28 जून, 2026 तक चलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को शाम 5 बजे इंदौर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 7:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 मई, 2026 से 29 जून, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एसी 3-टियर तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
मुंबई सेंट्रल-वटवा एसी सुपरफास्ट स्पेशल
ट्रेन संख्या 09081 मुंबई सेंट्रल-वटवा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को रात 11:20 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर अगले दिन 07:20 बजे वटवा पहुंचेगी। ट्रेन 07 मई से 25 जून तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09082 वटवा- मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:40 बजे वटवा से प्रस्थान कर अगले दिन 7:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 08 मई से 26 जून तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत एवं वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ये भी पढ़ें :- Western Railway Mega Block: राम मंदिर-जोगेश्वरी के बीच 10 घंटे काम, कई लोकल ट्रेनें प्रभावित
बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर- बोरीवली अनारक्षित
- ट्रेन संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल रविवार 3 मई को रात 12:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर तथा अगले दिन 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09158 गोरखपुर-बोरीवली स्पेशल सोमवार,4 मई को रात 8:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और बुधवार को 11:30 बजे बोरीवली पहुंचेगी।
- ट्रेन दोनों दिशाओं में वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 09157 का बोरीवली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
- इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09079 एवं 09080 की बुकिंग शुरू है। ट्रेन संख्या 09081 एवं 09082 की बुकिंग 3 मई से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
