उम्रकैद (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Shivaji Nagar Police Murder Cases: शिवाजी नगर पुलिस को तीन बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस की बेहतरीन जांच और ठोस सबूतों के दम पर अदालत ने तीन अलग-अलग हत्या के मामलों में, आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को इतनी मजबूती से कोर्ट के समक्ष रखा कि सरकारी वकील को अपना पक्ष रखने में काफी मदद मिली। जिसके परिणामस्वरूप पीड़ितों को जिसके परिणामस्वरूप पीड़ितों को उचित न्याय मिल सका है।
पहला मामला साल 2018 का है, जहां पारिवारिक क्रूरता की हदें पार करने वाले दो देवर, तेजीफ वकील शेख और कफील वकील शेख को आजीवन कारावास मिला है। इन पर अपनी ही भाभी को सोते समय पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का जघन्य आरोप है।
ये भी पढ़ें :- अशोक खरात मामले में दीपक केसरकर का पलटवार, कहा- साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा