2 माह की सैलरी के लिए भटक रहा डॉक्टर, शताब्दी अस्पताल में भुगतान विवाद ने उठाए सवाल
Doctor Unpaid Salary: मुंबई के शताब्दी अस्पताल में वेतन विवाद का मामला सामने आया है। पूर्व डॉक्टर मोहित मिश्रा ने आईसीयू कॉन्ट्रैक्टर पर दो माह की सैलरी रोकने का आरोप लगाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai Shatabdi Hospital Salary Dispute: मुंबई के शताब्दी अस्पताल से एक गंभीर वेतन विवाद सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अस्पताल के पूर्व डॉक्टर मोहित मिश्रा ने आईसीयू कॉन्ट्रैक्टर डॉक्टर गणेश मनुधाने पर दो माह का वेतन रोकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई प्रयासों के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
सेवाएं देने के बावजूद नहीं मिला भुगतान
डॉक्टर मिश्रा के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2025 के मई और जून महीनों में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं। इसके बावजूद उन्हें उन महीनों का वेतन नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि आईसीयू कॉन्ट्रैक्टर का अनुबंध सितंबर 2025 में समाप्त हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी बकाया भुगतान को लेकर लगातार टालमटोल की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बदला लेने के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत तीन को दबोचा
Sirhind Fateh Diwas: अमित शाह और सुखबीर बादल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर के शौर्य को किया नमन
महाराष्ट्र में लू का कहर, संभाजीनगर में सबसे मरीज, 236 केस और 6 मौतों से बढ़ी चिंता; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Land Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
भुगतान को लेकर उठे सवाल
मिश्रा का कहना है कि जब भी वे सैलरी की मांग करते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि मनपा अस्पताल की ओर से भुगतान नहीं मिला है। हालांकि इस दलील ने कई सवाल खड़े किए हैं। यदि अस्पताल स्तर पर भुगतान में देरी हो रही है, तो अन्य कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हाई प्रोफाइल लोगों को बनाया शिकार, मुंबई में 25 अज्ञात आरोपियों पर FIR
मानसिक तनाव और न्याय की तलाश
डॉक्टर मोहित मिश्रा ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। अपने हक के लिए उन्हें लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस मामले ने स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के अधिकार और भुगतान व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर चर्चा को जन्म दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाता है।
