-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Second Underground Metro Line 11 Wadala Gateway Bandra
मुंबई को मिलेगी दूसरी अंडरग्राउंड मेट्रो! वडाला से बांद्रा का सफर होगा आसान, सरकार ने दी ₹3,137 करोड की मंजूरी
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Mumbai Second Underground Metro Line: मुंबई में दूसरी अंडरग्राउंड मेट्रो (लाइन 11) के लिए ₹3137 करोड़ मंजूर। वडाला से गेटवे और बांद्रा का 24.4 किमी का सफर अब होगा आसान। टेंडर प्रक्रिया सितंबर से।

अंडरग्राउंड मेट्रो (सोर्स: फाइल फोटो)
Wadala To Gateway Metro 11: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तेजी से मेट्रो का जाल बुना जा रहा है। आरे से लेकर कफ परेड तक मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो के सफल संचालन के बाद अब वडाला से गेटवे ऑफ़ इंडिया और बांद्रा के बीच मेट्रो 11 की शुरूआत होने वाली है। मुंबई की रफ्तार बढ़ाने वाली इस मेट्रो के लिए राज्य सरकार ने अपने हिस्से की 3137.72 करोड़ की राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ इस प्रोजेक्ट के लिए 916.74 करोड़ रुपए का ब्याजमुक्त कर्ज उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई है। मेट्रो लाइन-11 मुख्य रूप से वडाला से गेटवे ऑफ इंडिया तक प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर है। अब इसे आगे बढ़ा कर धारावी से होते हुए बांद्रा टर्मिनस तक ले जाने की योजना बनाई गई है।
24.4 किमी लंबा रूट
शुरुआत में मेट्रो-11 को 17.5 किमी लंबा वडाला-गेटवे भूमिगत कॉरिडोर बनाने की योजना थी। लेकिन 6.9 किमी के विस्तार के बाद यह 24.4 किमी हो गया है। इसकी कुल लागत लगभग 23,487 करोड़ रुपये आंकी गई है।
स्टेशनों की संख्या 14 से बढ़कर 19
मेट्रो 11 के विस्तार के साथ 5 नए स्टेशन चुनाभट्टी, सायन, सेंट्रल धारावी, बांद्रा वेस्ट और बांद्रा टर्मिनस जुड़ेंगे। इसके पहले प्रस्तावित स्टेशनों में आणिक बस डिपो, सीजीएस बस कॉलोनी, गणेश नगर, बीपीटी हॉस्पिटल, शिवरी, हाजी बंदर, बंदर कोल डिपो, रे रोड, भायखला, नागपाड़ा, भिंडी बाजार, क्रॉफर्ड मार्केट, CSMT, हॉर्निमन सर्कल और SPM सर्कल, गेटवे ऑफ इंडिया शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
उद्धव ठाकरे ने नागपुर से फूंका राम रक्षा आंदोलन का बिगुल, देखें भक्ति और तेज से भरपूर ये खास तस्वीरें
सरकार को समाधान खोजना था, वे अस्पताल ले गए… भाजपा सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता हुसैन दलवई
डॉक्टरों से मारपीट मामला: शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द की जमानत
धरावी में इंटरचेंज से नेटवर्क होगा मजबूत
राज्य सरकार एवं अदाणी ग्रुप द्वारा तेजी से विकसित किए जा रहे धारावी से भी मेट्रो 11 जुड़ेगी। अंडरग्राउंड मेट्रो 11 को धारावी में मेट्रो 3 से इंटरचेंज मिलेगा। जिससे यात्री सीधे BKC और SEEPZ जा सकेंगे। इसके अलावा बांद्रा वेस्ट पर मेट्रो 2B से कनेक्शन मिलेगा, जो पश्चिमी उपनगरों को पूर्वी गलियारे से जोड़ेगा। MMRCL के अनुसार प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया सितंबर 2026 में शुरू होगी और 2032 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। यह लाइन धारावी पुनर्विकास क्षेत्र के साथ दक्षिण मुंबई के बिजनेस, हेरिटेज जोन, मुंबई पोर्ट वाटरफ्रंट को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी देगी, जिससे सड़क का दबाव कम होगा और ट्रैवल टाइम घटेगा।
20 मिनट में वडाला से बांद्रा
मेट्रो लाइन 11 के शुरू होने के बाद मुंबई में यात्रा समय में भारी कमी आने की उम्मीद है। वर्तमान में वडाला से बांद्रा तक सड़क मार्ग से पहुंचने में 45 मिनट से लेकर 1 घंटे से अधिक समय लगता है, जबकि मेट्रो से यह सफर लगभग 20 मिनट में पूरा हो सकेगा। इसके अलावा ट्रैफिक जाम में कमी और लोकल ट्रेन पर दबाव कम होगा
परियोजना की स्थिति
फिलहाल यह परियोजना विभिन्न मंजूरियों की प्रक्रिया में है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भूमिगत यूटिलिटी मैपिंग और सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जमीन के नीचे मौजूद पानी की पाइपलाइन, बिजली केबल और अन्य संरचनाओं की जांच हो रही है, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। अब राज्य सरकार द्वारा अपने हिस्से की वित्तीय मंजूरी दिए जाने से मेट्रो 11 परियोजना को रफ़्तार मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ गुजराती-मारवाड़ी ही करें अप्लाई…’ मुंबई में 25 लाख के जॉब ऑफर पर मचा बवाल, भड़के रोहित पवार
JICA देगा 5500 करोड़
विस्तार के बाद यह लाइन दक्षिण मुंबई, मध्य मुंबई और पश्चिमी उपनगरों के बीच तेज और सिमलेस कनेक्टिविटी होगी। लगभग 23,487 करोड़ रुपये की यह भूमिगत मेट्रो परियोजना मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) ने इसके लिए 5,500 करोड़ रुपये का ODA कर्ज देने पर सहमति जताई है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक मुंबई में व्यापक और आधुनिकत परिवहन नेटवर्क तैयार करना है।
Mumbai second underground metro line 11 wadala gateway bandra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM













