मुंबई के विक्रोली में हिंदू परिवार का घर जलाने की कोशिश, लगे ‘सर तन से जुदा’ के पोस्टर
Mumbai News: मुंबई के विक्रोली पार्क साईट स्थित वर्षा नगर में उपाध्याय परिवार के घर जलाने की कोशिश की गई। अज्ञात लोगों ने मंगलवार तड़के घर के पर्दे में आग लगाने का प्रयास किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (AI)
Maharashtra News: मुंबई के विक्रोली पार्क साईट स्थित वर्षा नगर इलाके में एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। उपाध्याय हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले नीरज उपाध्याय के घर को मंगलवार तड़के आग के हवाले करने की कोशिश की गई। आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने घर के बाहर लगे पर्दे को जलाने का प्रयास किया और सीढ़ी पर ‘सर तन से जुदा, तन सर से जुदा’ लिखा पोस्टर भी चिपका दिया। इस घटना के बाद परिवार में डर और दहशत का माहौल है।
ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकाला गया
पुलिस के मुताबिक, यह वारदात सुबह लगभग तीन से चार बजे के बीच हुई। घटना से कुछ घंटे पहले ही सोमवार को ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकाला गया था। पुलिस ने बताया कि जुलूस के दौरान पार्कसाइट इलाके के संभाजी चौक पर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिए थे। शिकायतकर्ता नीरज उपाध्याय ने इस पर आपत्ति जताई और पोस्टर हटाने की मांग की।
पोस्टर को लेकर विवाद
इसी बात को लेकर उनकी चार-पांच लोगों से बहस हो गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और बाद में बैनर हटा दिए गए। हालांकि विवाद थमने के कुछ घंटे बाद ही उपाध्याय के घर को निशाना बनाने की कोशिश की गई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा पर्दे में आग लगाने की कोशिश को पुलिस गंभीरता से ले रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
आज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
देश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
यह भी पढ़ें- नेपाल की आग बुझाने में भारत करे मदद…शिवसेना नेता बोले- बांग्लादेश-श्रीलंका वाले आज भी दर्द भोग रहे
पार्कसाइट पुलिस स्टेशन में इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों की पहचान जल्द की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक तनाव फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, उपाध्याय परिवार का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से उनका परिवार बेहद सहमा हुआ है और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।
