-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Rto New Rule For New Dl After Pune Porsche Crash
पुणे पोर्श मामले से मुंबई में सबक, जानें आरटीओ के नए नियम में क्या हुए हैं बड़े बदलाव
- Written By: अनिल सिंह
पुणे पोर्श मामले से मुंबई आरटीओ ने सबक लिया है, नए ड्राइविंग लाइसेंस पाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है, साथ ही नाबालिग चालकों के मनमानी पर अभिभावक पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। नए चालकों को अब आरटीओ में ड्राइविंग टेस्ट देने की ज़रूरत नहीं है। बल्कि ट्रेनिंग स्कूल में टेस्ट देकर वह अपना लाइसेंस हासिल कर सकते हैं।

मुंबई आरटीओ के नए नियम में हुए हैं बड़े बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: मुंबई में बढ़ती सड़क दुर्घटना और पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट मामले को देखते हुए, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नाबालिग द्वारा यातायात उल्लंघन करने के मामले में जुर्माने की रकम बढ़ाते हुए नियमों में कुछ बदलाव किया है। इसी तरह मुंबई रीजनल ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (आरटीओ) ने ड्राइविंग लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। वाहन प्रशिक्षण लेने वाले नए चालकों को अब आरटीओ में ड्राइविंग टेस्ट देने की ज़रूरत नहीं है। बल्कि ट्रेनिंग स्कूल में टेस्ट देकर वह अपना लाइसेंस हासिल कर सकते हैं। यह दोनों नियम एक जून 2024 से लागू किया जायेगा।
नाबालिग के पेरेंट्स पर होगी सख्त कार्रवाई
यातायात विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,यदि कोई नाबालिग गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना होने पर उसके माता-पिता या अभिभावकों को कानूनी कार्रवाई और वाहन के रजिस्ट्रेशन को रद्द करने के साथ-साथ उन्हें 25,000 रुपये का भारी जुर्माना भी अदा करना पड़ेगा। इसी तरह पहले बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर मोटर चालकों को जो 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ता था। अब उसी अपराध के लिए 2,000 रुपये या उससे अधिक का भुगतान करना पड़ेगा।
RTO में नहीं ट्रेनिंग स्कूल में होगा ड्राइविंग टेस्ट
गैरतलब है कि, गाड़ी चलाना सिखने वाले आवेदकों को आरटीओ में ड्राइविंग टेस्ट देने की ज़रूरत नहीं होगी। इसके बजाय, ये टेस्ट अब मान्यता प्राप्त निजी ड्राइविंग स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने लाइसेंस प्रक्रिया को ‘सरल’ बनाने के मद्देनजर ये नए ड्राइविंग लाइसेंस नियम जारी किए हैं। वहीं आवेदकों को कार और दोपहिया जैसे हल्के मोटर वाहनों के लिए 29 घंटे (4 सप्ताह) और ट्रक, बस आदि जैसे भारी मोटर वाहनों के लिए 38 घंटे (6 सप्ताह) का प्रशिक्षण लेना होगा। ये प्रशिक्षण दो भागों में होंगे, जहां आवेदक यातायात मानदंडों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के बारे में सीखेंगे, यानी अपनी परीक्षा से पहले वाहन चलाने का अभ्यास करेंगे। आवेदकों को अपना प्रशिक्षण पूरा करने और परीक्षण पास करने पर एक प्रमाणपत्र मिलेगा, जिसका उपयोग करके वे नज़दीकी आरटीओ में आगे परीक्षण किए बिना ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
Mumbai rto new rule for new dl after pune porsche crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














