Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai: रियल एस्टेट में मुंबई नंबर वन, 29% हिस्सेदारी के साथ देश में अव्वल

Knight Frank India की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में मुंबई 29% हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी आवासीय रियल एस्टेट मार्केट बनी, प्रीमियम सेगमेंट की मांग ने बाजार को मजबूती दी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 12, 2026 | 11:00 AM

मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Real Estate Market In Mumbai: भारत के आवासीय रियल एस्टेट बाजार में 2025 के दौरान स्थिरता और मजबूती देखने को मिली और इस तस्वीर में मुंबई सबसे आगे रही।

नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट भारत का रियल एस्टेट ऑफिस और आवासीय बाजार 2025 के मुताबिक, देश के आठ प्रमुख शहरों में कुल करीब 3.48 लाख घरों की बिक्री हुई, जिसमें सालाना आधार पर सिर्फ 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

इसके बावजूद मुंबई ने 29 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ खुद को देश की सबसे बड़ी आवासीय मार्केट के रूप में स्थापित किया। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की दूसरी छमाही रियल एस्टेट के लिहाज से बेहद अहम रही।

सम्बंधित ख़बरें

चेहरे पर ज़ख्म, दिल में जज़्बा, तेंदुए के हमले से उबरती अंजली टाक की साहसिक कहानी

Thane News: सीमित आय, बड़ा खर्च! MBMC का बजट 3,000 करोड़ की दहलीज पर?

Mumbai News: लाडली से तिजोरी की हालत पतली, बवाल के बाद नाईक का यू-टर्न

‘पांग मराठीचे’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया, मराठी भाषा गौरव दिवस पर कवि जितेंद्र लाड का प्रभावी काव्यपाठ

ऊंची कीमतों के बावजूद भरोसा कायम

जुलाई से दिसंबर के बीच 1.78 लाख घर बिके, जो 2013 के बाद किसी भी दूसरे हाफ का सबसे ऊंचा स्तर है। यह संकेत देता है कि ऊंची कीमतों के बावजूद खरीदारों का भरोसा कायम है। मुंबई में 97,188 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की बढ़त दर्शाती है। इसके उलट एनसीआर में बिक्री 9 प्रतिशत घटकर 52,452 यूनिट रह गई, जबकि वहां नई लॉन्चिंग में 16 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई में प्रीमियम सेगमेंट की तेज मांग

मुंबई के मुंबई के बाजार को मजबूती देने वाला एक बड़ा कारण प्रीमियम सेगमेंट की तेज मांग रही। देशभर में 1 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले घरों की हिस्सेदारी 2025 में बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई। कुल 1। 75 लाख यूनिट्स इसी श्रेणी में बिकी, जिसमें सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। मुंबई जैसे महानगरों में यह ट्रेड और भी स्पष्ट है, जहां बड़े और बेहतर घरों की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं किफायती आवास श्रेणी दबाव में नजर आई।

ये भी पढ़ें :- Mumbai News: धूल प्रदूषण पर बीएमसी के सख्त आदेश, पालन का कोई रिकॉर्ड नहीं

2026 में भी बनेगी देश का लीडर

50 लाख से कम कीमत वाले घरों की बिक्री में 17 प्रतिशत की गिरावट आई और इनकी हिस्सेदारी घटकर सिर्फ 21 प्रतिशत रह गई। मामूली बढ़ोतरी के बावजूद क्वार्टर-टू-सेल रेशियो 5। 8 क्वार्टर पर स्थिर रहा, जो स्वस्थ डिमांड-सप्लाई संतुलन को दर्शाता है। मुंबई में घरों के दाम सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़े, मजबूत मांग के चलाते 2026 में भी मुंबई का रियल एस्टेट बाजार देश का लीडर बना रहेगा।

Mumbai residential real estate 2025 knight frank india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2026 | 10:54 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Real Estate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.