- Hindi News »
- Business »
- Knight Frank Report On Repo Rate Effect On Mumbais Real Estate Market
रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, रेपो रेट कटौती से बढ़ा मुंबई का रियल एस्टेट बाजार
- Written By: अपूर्वा नायक
नाइट फ्रैंक इंडिया ने भारत के टॉप 8 शहरों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार, आरबीआई के द्वारा रेपो रेट में कटौती करने से मुंबई मे रियल एस्टेट का कारोबार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

रियल एस्टेट सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत के टॉप 8 मेट्रो सिटीज के रियल एस्टेट से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में घर खरीदने के लिहाज से सबसे महंगा है, लेकिन हाल ही में आरबीआई के द्वारा रेपो रेट में कटौती के कारण मुंबई में साल 2010 के बाद से सबसे ज्यादा किफायती बन गया है।
रियल एस्टेट सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया ने ‘सामर्थ्य सूचकांक’ शीर्षक से जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि मुंबई सूचकांक के इतिहास में पहली बार 50 प्रतिशत के स्तर से नीचे आया है, जिसे सामर्थ्य की बाहरी सीमा माना जाता है। मुंबई में सामर्थ्य सूचकांक वर्ष 2025 की पहली छमाही में 48 प्रतिशत पर आ गया जो वर्ष 2024 में 50 प्रतिशत पर था। यह 2010 के बाद से सबसे कम सामर्थ्य स्तर है जब सूचकांक लगभग 95 प्रतिशत था।
यह सूचकांक आवासीय ऋण की समान मासिक किस्त यानी ईएमआई को एक औसत घर के लिए जरूरी आय के अनुपात में मापता है। ईएमआई एवं आय के बीच 50 प्रतिशत से अधिक अनुपात को सामर्थ्य से बाहर माना जाता है क्योंकि इस सीमा के आगे बैंक शायद ही कभी कर्ज देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सेविंग्स अकाउंट छोड़ FD की तरफ भागे भारतीय! RBI के ताजा आंकड़ों ने खोला इसके पीछे का बड़ा राज
RBI द्वारा 1.14 लाख करोड़ का सोना बेचने की खबर फर्जी, सरकार ने बताई सच्चाई
RBI की एमपीसी महाबैठक आज से! बढ़ती महंगाई और आर्थिक वृद्धि की रफ्तार पर रहेगी केंद्रीय बैंक की पैनी नजर
Bank KYC Update: डिजिटल इंडिया में बैंकों की मनमानी! ऑनलाइन सिस्टम के बाद भी KYC के लिए ब्रांच दौड़ रहे ग्राहक
सलाहकार फर्म ने कहा है कि अहमदाबाद टॉप आठ शहरों में सबसे किफायती आवास बाजार है, जिसमें 18 प्रतिशत का अनुपात है। इसके बाद पुणे 22 प्रतिशत और कोलकाता 23 प्रतिशत पर है। मुंबई सबसे कम किफायती शहर है जिसमें 48 प्रतिशत का सामर्थ्य स्तर है। हालांकि, इस साल के पहले 6 महीनों में रेपो दर में कुल एक प्रतिशत की कटौती होने से लोगों के घर खरीदने के सामर्थ्य में सुधार देखा गया है।
ईवी सेक्टर के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, मैन्यूफैक्चरर्स के लिए खोला मंच
जनवरी-जून, 2025 के दौरान सामर्थ्य सूचकांक क्रमशः बेंगलुरु और हैदराबाद में 27 प्रतिशत और 30 प्रतिशत पर सपाट रहा। चेन्नई में सामर्थ्य सूचकांक 24 प्रतिशत पर रहा। दिल्ली-एनसीआर बाजार में सूचकांक 28 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 27 प्रतिशत था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Knight frank report on repo rate effect on mumbais real estate market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई कार खरीदने जा रहे हैं? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बाद में होगा पछतावा
Jun 05, 2026 | 04:09 AMलोन लेने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, मिनटों में ऐसे चेक करें अपना CIBIL Score
Jun 05, 2026 | 02:55 AMAaj Ka Rashifal 5 June 2026: जून के पहले शुक्रवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल
Jun 05, 2026 | 12:15 AMWardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
Jun 04, 2026 | 11:51 PMलखनऊ में बनेगा BJP का आलीशान 6 मंजिला मुख्यालय, छत पर उतरेगा हेलीकॉप्टर; जानिए क्या है मेगा प्लान
Jun 04, 2026 | 11:28 PMनोएडा में तेज हवाओं और बारिश का कहर, कई इलाकों में भारी नुकसान; सड़कों पर गिरे पेड़
Jun 04, 2026 | 11:24 PMजितनी जल्दी खत्म हो उतना बेहतर…दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- बंगाल की सबसे बड़ी समस्या थी टीएमसी
Jun 04, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM














