Weather Update: मुंबई का तापमान 5 डिग्री चढ़ा, उमस बढ़ी, नागरिक सर्दी-खांसी से परेशान
Todays Weather Update: मुंबई का तापमान पिछले हफ्ते की ठंड के बाद 4–5 डिग्री बढ़ गया है, जिससे उमस और प्रदूषण में इजाफा हुआ है। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई का मौसम (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Weather Update: मुंबई में पिछले एक सप्ताह से गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा था, लेकिन मौसम ने फिर अपना तेवर बदल दिया है। पिछले सप्ताह के मुकाबले सोमवार को तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
इस वजह से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कोलाबा में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले हफ्ते के मुकाबले सोमवार को टेम्परेचर में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सदर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
19 नवंबर को एक दशक का टूटा रिकॉर्ड
हवाओं में बदलाव के कारण कई इलाकों में हवा में जमा धूल और प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ गई है। पिछले सप्ताह मुंबई का सबसे कम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। 19 नवंबर को एक दशक का रिकॉर्ड टूट गया था और 16.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
ये भी पढ़ें :- Parli में मुंडे का ताबड़तोड़ हमला, बोले-एक साल से शहर को बदनाम करने वालों को जवाब देंगे
अब सोमवार से तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना है। यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में बने कम हया के दबाव के क्षेत्र के कारण बनी है।
पिछले कुछ दिनों पर गौर करें तो मुंबई में 17 नवंबर को 18.9 डिग्री सेल्सियस, 18 नवंबर – 17.4 डिग्री 19 नवंबर 16.2 डिग्री 20 नवंबर 17.2 डिग्री, 21 नवंबर-17.4 डिग्री, 22 + 5R – 19.61 डिग्री और 23 नवंबर को 21.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
