मुंबई-ठाणे और रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा के आसार
Mumbai Rain Yellow Alert: मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ में सोमवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई बारिश का येलो अलर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Rain Yellow Alert News: मुंबई में कल सोमवार से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार से मुंबई शहर और आस-पास के इलाकों में बारिश बढ़ने का अनुमान लगाया है।
मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस बीच हल्की से मध्यम बारिश की फुहारें गिरने की संभावना है। मुंबई में सामान्य तौर पर 11 जून तक मानसून के पहुंचने की सभावना होती है। लेकिन अभी तक दक्षिण-पश्चिम मानसून नहीं पहुंचा है। कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश को छोड़ दें तो प्री-मानसून की बारिश भी नहीं हुई है। दिन और रात तप रहे हैं।
मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट जारी
कोलाबा-सांताक्रूज में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। कोलाबा में 304% और सांताक्रूज में 293% बारिश की कमी हुई है। सोमवार से पूरे कोंकण क्षेत्र के लिए ‘येलो अलर्ट‘ जारी किया है। मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की सत्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बालकनी और मार्जिनल स्पेस पर अतिक्रमण पड़ेगा भारी! नागपुर मनपा चलाएगी डिमोलिशन ड्राइव
अमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
अमरावती में Muthoot Fincorp ने की धोखाधड़ी! सिटी कोतवाली थाने में अब तक 13 लोगों ने दी शिकायत
मुंबई: भाभा अस्पताल में आज ओपीडी बंद, BMC MARD के समर्थन में उतरे रेजिडेंट डॉक्टर; जानें क्या है मामला
कोंकण क्षेत्र में भी बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां
मौसम विभाग ने पूरे कोंकण क्षेत्र के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन ने नागरिकों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें :- लंबित मांगों पर अड़े आरटीओ कर्मचारी, एक सप्ताह से जारी हड़ताल से करोड़ों के राजस्व का नुकसान
किसानों और नागरिकों की उम्मीदें बढ़ीं
बारिश की संभावनाओं से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों की नजर भी मानसून की सक्रियता पर टिकी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अनुमान के अनुसार बारिश होती है तो मौसम में बदलाव के साथ जलस्रोतों और कृषि गतिविधियों को भी फायदा मिल सकता है।
