Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणेशोत्सव और मराठा आंदोलन ने बढ़ाया मुंबई पुलिस का टेंशन, कैंसिल हो गई पुलिसकर्मियों की छुट्टी

महाराष्ट्र के मुंबई में गणेशोत्सव के साथ ही मराठा आंदोलन ने भी शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी है। जिसके चलते मुंबई पुलिस के लोकल आर्म्स डिपार्टमेंट में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 30, 2025 | 08:27 AM

मुंबई पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Mumbai News In Hindi: गणेशोत्सव और मराठा आरक्षण आंदोलन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई पुलिस के लोकल आर्म्स विभाग में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। पुलिस बल पर बढ़ते दबाव और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया गया है।

मुंबई पुलिस के सशस्त्र बल नायगांव (लोकल आर्म्स डिवीजन) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर यह जानकारी दी गई है। आदेश में साफ कहा गया है कि जो पुलिसकर्मी चिकित्सीय अवकाश, अर्जित अवकाश, साधारण अवकाश या किसी भी कारण से गैरहाजिर हैं, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्यभर में गणपति उत्सव की धूम के साथ-साथ मराठा आरक्षण आंदोलन भी तेज होता जा रहा है। हजारों की संख्या में मराठा समाज के लोग मुंबई की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में महानगर में कानून और व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

सम्बंधित ख़बरें

पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा

‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी

मुंबई का सेवेन हिल्स हॉस्पिटल बनेगा 1500 बेड का महा-मेडिकल हब, कैंसर और ट्रांसप्लांट पर होगा विशेष फोकस

पुलिस पर बढ़ा दबाव

इस हालात को देखते हुए पुलिस बल पर भारी दबाव बढ़ गया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पहले से ही लंबे समय तक काम कर रहे हैं और अब अतिरिक्त भीड़, रैलियों और जुलूसों के कारण पुलिस की संख्या बढ़ाना आवश्यक है, इसीलिए वरिष्ठ अधिकारियों ने फैसला लिया है कि फिलहाल किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।

मराठा आंदोलन जारी

पुलिस विभाग के अनुसार, यह आदेश तब तक प्रभावी रहेगा जब तक गणेशोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न नहीं हो जाता और मराठा आंदोलन से जुड़ी स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। आदेश में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, और जरूरत पड़ने पर और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :- अमृता फडणवीस ने किया होलिस्टिक हेल्थ प्लेटफॉर्म का लोकार्पण, शेफ संजीव कपूर के साथ साझा किया मंच

गौरतलब है कि मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान भारी संख्या में लोग सार्वजनिक पंडालों और झांकियों में शामिल होते हैं। इसके साथ ही मराठा आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलनों के कारण बड़े प्रदर्शन और सभाएं भी हो रही हैं। मुंबई पुलिस ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मियों से संपर्क कर उन्हें शीघ्र ड्यूटी पर बुलाएं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहे।

Mumbai police leave cancelled in view of ganpati festival and maratha agitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 08:27 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.