Mumbai Police में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिसकर्मी निलंबित और 2 बर्खास्त
Mumbai Police Disciplinary Action: मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने विभागीय समीक्षा के बाद अनुशासनहीनता और लापरवाही के मामलों में सख्त कदम उठाए।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पुलिस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Police Action: मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए हैं। विभागीय समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
8 पुलिसकर्मी निलंबित, 2 को किया गया बर्खास्त
समीक्षा के बाद कुल 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि 2 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इन पर लंबे समय तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहने और अनुचित आचरण जैसे गंभीर आरोप लगे थे। विभागीय जांच के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।
23 पहले से निलंबित कर्मियों का निलंबन बरकरार
इसके अलावा पहले से निलंबित 23 पुलिसकर्मियों के मामलों की भी समीक्षा की गई। जांच के आधार पर उनके निलंबन को जारी रखने का फैसला लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अनुशासनहीनता के मामलों में कठोर रुख अपनाया जाएगा ताकि पुलिस बल की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता बनी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन
पेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
ये भी पढ़ें :- मई 2026 में खत्म होगा उद्धव ठाकरे का विधान परिषद कार्यकाल, दोबारा चुनाव लड़ने पर सियासी अटकलें तेज
कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति
आयुक्त देवेन भारती ने स्पष्ट किया कि मुंबई पुलिस में जिम्मेदारी और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए भविष्य में भी नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।
