Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Illegal Bangladeshi Arrest: मुंबई पुलिस ने प्लान के तहत चलाया अभियान, 5 महिलाओं समेत 17 अवैध बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

Illegal Bangladeshi Arrest: मुंबई के शिवाजी नगर और आरसीएफ थाने की संयुक्त टीम ने गोवंडी और चेंबूर इलाकों में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 27, 2025 | 10:04 AM

अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार (कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार अभियान शुरू है। इस बीच मुंबई के शिवजी नगर से पुलिस द्वारा एक्शन लिए जाने की खबर सामने आई है। मुंबई के शिवाजी नगर और आरसीएफ थाने की संयुक्त टीम ने गोवंडी और चेंबूर इलाकों में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

इन बांग्लादेशियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि मुंबई पुलिस को अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश मिले हैं। इसके तहत ये विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने अवैध घुसपैठियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। हर टीम को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दी गई। यहां से उन्होंने गहन जांच-पड़ताल कर अवैध रूप से भारत में रह रहे इन बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस अब अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर भी कड़ी नजर रख रही है। अवैध नागरिकों के खिलाफ मुंबई में ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों पर नियंत्रण किया जा सकें।

पुलिस ढूंढ छान रही आपराधिक रिकॉर्ड

मिली जानकारी के अनुसार अब तक गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं या फिर ये किसी गिरोह में शामिल तो नहीं है।

पहले भी बांगलादेशी नागरिक हुए गिरफ्तार

इससे पहले 13 मार्च को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से पुलिस ने 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जो पिछले दो साल से अवैध रूप से मुंबई में रह रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए और जांच में खुलासा हुआ था कि वे मजदूरी कर अपना कर्ज चुकाने की कोशिश कर रहे थे।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि मुंबई में कुछ बांग्लादेशी नागरिक रोजगार की तलाश में जोगेश्वरी इलाके में आने वाले हैं। इस सूचना को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जैसे ही दो संदिग्ध वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर ली। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को अपने नाम सुमन शेख और इमान शेख बताए। उन्होंने बताया कि वे मीरा रोड इलाके में रहकर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।

Mumbai police action arrested 17 illegal bangladeshis including 5 women

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 10:04 AM

Topics:  

  • Bangladeshis
  • Maharashtra News
  • Mumbai Police

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र मंदिरों की हड़पी जमीनों का होगा सर्वे, ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट’ लागू करने के आदेश

2

BKC स्टेशन का रेल मंत्री वैष्णव और जापानी मंत्री ने किया दौरा, खार रेलवे स्टेशन पर हुआ VIP स्वागत

3

500 रुपये में देह व्यापार का सौदा, युवक से 35 हजार लूटने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

4

मुंबईकरों को मिलेगी ‘हवा से तेज सवारी’, कुर्ला से BKC तक दौड़ेगी पॉड टैक्सी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.