पॉड टैक्सी सेवा: बीकेसी में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए नया ट्रांसपोर्ट सिस्टम, 3 अप्रैल को शिलान्यास
Bandra Kurla Transport Connectivity Plan: मुंबई में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए बांद्रा से कुर्ला तक 8.8 किमी लंबी पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे बीकेसी की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
पॉड टैक्सी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Pod Taxi BKC Project: मुंबई में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में ज्यादा ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं देने के लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) एमआरडीए) ने बांद्रा पूर्व रेलवे स्टेशन से कुर्ला रेलवे स्टेशन तक 8.8 किमी लंबे रूट पर पॉड टैक्सी शुरू करने का फैसला किया है।
एमएमआरडीए अधिकारियों ने संभावना जताई है कि इस पॉड टैक्सी का शिलान्यास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार, 3 अप्रैल को करेंगे।एमएमआरडीए के मुताबिक, मुंबई के बीकेसी में पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट का काम लंदन की एक कंपनी शुरू करेगी। बीकेसी पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट बिना सब्सिडी के चलाया जाएगा। जिसमें प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर सालाना 1 करोड़ रुपए की फीस देगा और रेवेन्यू का 21% हिस्सा पाएगा।
बीकेसी : 3 अप्रैल को उद्घाटन की तैयारी
बीकेसी में पॉड टैक्सी सिस्टम का मकसद बांद्रा और कुर्ला के सबअर्बन रेलवे स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी की कमी को पूरा करना है। अभी, ज्यादातर लोग ऑटो, बस, टैक्सी और ऐप बेस्ड कैब पर निर्भर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
ये भी पढ़ें :- मुंबई में 2640 फ्लैट्स की लॉटरी का ऐलान, 30 मार्च से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
पॉड टैक्सी शुरू होने से मुंबईकरों को घूमने-फिरने के ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। टीसीएस की एक पीयर-ख्यूिड फीजिबिलिटी स्टडी में पाया गया कि यह सिस्टम बीकेसी की ज्योग्राफिकल बनावट के लिए सही है। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1,016।34 करोड़ रुपए है, इसके अलावा, पॉड टैक्सी के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तीन साल में तैयार हो जाएगा।
