Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जेन-जी’ वाले बयान पर राहुल गांधी के बचाव में आई उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'जेन-जी' बयान पर मचे विवाद में सुप्रिया सुले और संजय राउत उनके समर्थन में उतरे। भाजपा हमलावर, तो फडणवीस ने उन्हें माओवादी सोच का बताया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 19, 2025 | 09:29 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नए आरोपों और ‘जेन-जी’ को लेकर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमलों के बीच शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-शरद पवार के नेताओं ने राहुल गांधी का बचाव करने की कोशिश की है।

एनसीपी-शरद पवार पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र में हर किसी को बोलने का अधिकार है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन के जरिए एक डेटा रखा है। मेरे ख्याल से, यह आरोप भाजपा या किसी अन्य पर नहीं हैं, बल्कि यह आरोप चुनाव आयोग पर लगाए गए हैं। राजनीतिक पार्टियां क्यों इसकी चिंता करती हैं?”

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, वह इसका जवाब दे। राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा या अन्य पार्टी को जवाब देने की जरूरत नहीं है।

राहुल गांधी की ‘जेन-जी’ टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें ‘माओवादी’ सोच का बताया। इस पर सुप्रिया सुले ने कहा, “इसमें माओवाद कहां से आया है? जेन-जी मतलब नई जेनरेशन है। ऐसे में मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान हास्यास्पद है।”

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने राहुल के जेन-जी वाले पोस्ट पर कहा, “राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, जो एक संवैधानिक और महत्वपूर्ण पद हैं। उनमें वह साहस है जो हमारे प्रधानमंत्री में नहीं है। सैकड़ों पत्रकारों को एक साथ संबोधित करना राहुल गांधी की बहादुरी है, जो वे लगातार दिखाते हैं।”

यह भी पढ़ें- RSS-भाजपा में नहीं बन रही सहमति! BJP अध्यक्ष चुनने में क्यों हो रही देरी? गडकरी ने दिया ये जवाब

राउत ने आगे कहा, “राहुल गांधी की आलोचना करने वालों को यह समझना चाहिए कि उन्होंने बार-बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बात देश के सामने रखी है। पिछले कुछ समय से वह चुनाव आयोग की भ्रष्ट गतिविधियों, धांधलियों और मत चुराने के तरीकों पर बोल रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सबूत दिए हैं कि किस तरह से एक खास वर्ग के वोट डिलीट किए गए।” -एजेंसी इनपुट के साथ

Mumbai news supriya sule sanjay raut defend rahul gandhi on gen z remark

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2025 | 09:29 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

मानस पुत्रों ने मनाया ‘पारिजात’ कृतज्ञता समारोह, 45 बच्चों की पहल

2

2027 तक लेकर रहेंगे स्वतंत्र विदर्भ राज्य, विराआंस की बैठक में लिया संकल्प, 16 दिसंबर को लांग मार्च

3

गन्ना किसानों के आंदोलन को लगा दाग, किसान ने सांसद जगदीश शेट्टर के सामने गटका ज़हर

4

अब कुष्ठरोग का निदान होते ही पंजीकरण अनिवार्य, स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण निर्णय

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.