आशीष शेलार की अगुवाई में हुई हाई-लेवल मीटिंग, नवरात्रि को लेकर BMC-पुलिस अलर्ट मोड में
मुंबई में नवरात्रि उत्सव की तैयारियां जोरों पर, पालक मंत्री आशीष शेलार ने BMC, पुलिस और सांस्कृतिक संगठनों संग बैठक कर शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश दिए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मंत्री आशीष शेलार (pic credit; social media)
Mumbai News: शक्ति की उपासना के महापर्व को शुरू होने में करीब एक सप्ताह और शेष बचे हैं। गणेशोत्सव की तर्ज पर इस पर्व को को भी को धूमधाम से संपन्न कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से तैयारी कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष शेलार ने मंगलवार को मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगरानी, मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त, सांस्कृतिक कार्य विभाग के अधिकारियों और रामलीला, छठ पूजा, दुर्गा उत्सव के विभिन्न संगठनों के साथ एक संयुक्त बैठक की गई और नवरात्र उत्सव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव, रामलीला, छठ पूजा और उनकी परियोजनाओं में सभी सेवाओं और सुविधाओं के लिए मंगलवार को आयोजित बैठक के उपरांत पालक मंत्री शेलार ने बताया कि 2023 में नवरात्रि उत्सव के लिए 1086 आवेदन प्राप्त हुए थे, जो कि वर्ष 2024 में बढ़कर 1117 हो गए। इसे देखते हुए इस बार नवरात्रि उत्सव को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए केवल 100 रुपये का लाइसेंस शुल्क लेकर एकल-खिड़की योजना के तहत आने वाले सभी आवेदनों को अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि उत्सव के दौरान पुलिस द्वारा दिए जाने वाले परमिट, न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश, एमपीएससीबी के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, हमने निर्देश दिए हैं और कृत्रिम तालाबों में छोटी मूर्तियों और छह फीट से ऊपर की सभी मूर्तियों को पारंपरिक तरीके से विसर्जित करने की विधि पर चर्चा की है।
मंत्री शेलार ने अधिकारियों को दिए निम्न निर्देश
• मंडप हो या विसर्जन की व्यवस्था, नगर निगम अलग से परिपत्र जारी कर नवरात्रि के दौरान सफाई की योजना बनाए और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें।
• अष्टमी और नवमी को रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाए जा सकेंगे। इस संबंध में मंडलों को अनुमति लेनी होगी और अनुमति प्रदान की जाएगी।
• मुंबई शहर के साथ-साथ पूरे राज्य में रामलीला उत्सव बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस समय सभी के लिए और यातायात पुलिस को उचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, इस रामलीला उत्सव के लिए सौ रुपए के परमिट में अनुमति दी जाए। इसी तरह जहां रामलीला हो रही है, वहां प्रवचन या आध्यात्मिक कार्यक्रम के लिए निर्माण कार्य किया जाए। इसके लिए रामलीला से पांच दिन पहले और बाद में अनुमति दी जाए। उस निर्माण के लिए बीएमसी द्वारा लगाए गए शुल्क पर पुनर्विचार किया जाए और शुल्क न्यूनतम रखा जाए।
सम्बंधित ख़बरें
TMC का बहुत बड़ा फैसला! सायोनी घोष की युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को सौंपी तृणमूल युवा की कमान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- ‘BJP ने वोट चुराकर सत्ता पाई!’ कांग्रेस सांसद का बड़ा आरोप, माओवादी समर्थन से मचा सियासी तूफान
• मुंबई में भी छठ पूजा का त्यौहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह त्यौहार मुंबई के 82 प्रमुख स्थानों पर मनाया जाता है। इसलिए, कृत्रिम झीलों और प्राकृतिक जल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
