-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Issues Stop Work Notices To 53 Construction Sites For Not Installing Aqi Sensors
Mumbai: AQI सेंसर की अनदेखी पर बीएमसी कड़ा, 94 फ्लाइंग स्क्वॉड कर रहे निगरानी
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai में बीएमसी ने AQI सेंसर न लगाने पर 53 स्टॉप-वर्क नोटिस जारी किए। हवा की गति बढ़ने से शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज हुआ, जबकि 482 साइटों को कारण बताओ नोटिस मिले।

मुंबई का एक्यूआई (सोर्स: सोशल मीडिया)
AQI Sensors In Mumbai: शहर में वायु प्रदूषण लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। इस वर्ष की शुरुआत में बीएमसी ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी निर्माण स्थलों को निर्देश दिया था कि वे अपने परिसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की निगरानी के लिए सेंसर स्थापित करें और मुख्य प्रवेश द्वार पर एलईडी बोर्ड लगाएं।
जहां इसकी रोडिंग प्रदर्शित हो सके। इस पहल का उद्देश्य यह है कि जब सेंसर ‘असुरक्षित’ या ‘खराब’ एक्यूआई स्तर दर्ज करें, तो निर्माण कार्य रोका जा सके या पानी का छिड़काव जैसे निवारक उपाय तुरंत शुरू किए जा सकें।
नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को स्टॉप वर्क नोटिस
गौरतलब है कि शहर की 3100 निमीगाधीन स्थलों में से केवल 662 स्थलों ने वायु प्रदूषण सेंसर लगाया है जो सिर्फ 21 प्रतिशत है, जबकि 251 अन्य स्थली पर सेसर लगाने की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि, बीएमसी ने अपने मुंबई एयर पॉल्यूशन एक्शन प्लान में निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल को शहर की गिरती वायु गुणवत्ता का प्रमुख कारण बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
DMIC और ऑरिक सिटी का होगा कायाकल्प, 100 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
मुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
TMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
वहीं बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि वे रियल एस्टेट कंपनियों को सेंसर शीघ्र लगाने के लिए लगातार नोटिस भेज रहे है। एक अधिकारी ने बताया, जो स्थल नियमों का पालन नहीं कर रहे है, उन्हें हम ‘स्टॉप वर्क’ नोटिस भेज रहे है। अब तक हमने मुंबई भर में 53 ऐसे नोटिस जारी किए है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार हो रहा सुधार
इसके अतिरिक्त, बीएमसी ने निरीक्षण के लिए 450 कनिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है। “ये अधिकारी निर्माण स्थलों पर जाकर यह जांच रहे हैं कि सेंसर लगाए गए हैं या नहीं और रीडिंग सही ढंग से प्रदर्शित हो रही है या नहीं।
वे उन स्थलों का भी रिकॉर्ड रख रहे हैं जहां अब तक नियमों का पालन नहीं हुआ है। बीएमसी अधिकारी का कहना है कि, बीते 26 नवंबर से मुंबई के वायु में गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है, जबकि पिछले 48 घंटों में यह सुधार उल्लेखनीय रहा है।
हवा की गति 3-4 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 10-18 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने से भी प्रदूषकों का फैलाव कम हुआ है, जिससे शहर का एक्यूआई स्थिर रूप से बेहतर हो रहा है। बीएमसी ने 15 अक्टूबर 2024 को जारी 28 बिंदुओं वाले व्यापक दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए शहर के सभी वार्डों में 94 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं।
ये दल निजी निर्माण परियोजनाओं, सड़क निर्माण और मेट्रो सहित विभिन्न सरकारी परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ‘कार्य रोकें’ नोटिस जारी किए गए हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें :- Satara में बड़ा हादसा: नासिक के स्टूडेंट्स की बस गड्ढे में गिरी, कई छात्र हुए घायल
निगरानी बढ़ाने के दिए गए निर्देशः गगरानी
- बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने स्पष्ट किया कि ग्रेडेड़ रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रीप) स्टेज-4 फिलहाल मुंबई में लागू नहीं है। परंतु निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
- उन्होंने यह भी बताया कि बीएमसी बेकरी और श्मशानभूमि को स्वच्छ ईंधन पर परिवर्तित करने, धूल नियंत्रण के लिए मिस्टिंग मशीन का उपयोग, सड़क बुलाई, विशेष स्वच्छता अभियानों और नागरिक जागरूकता जैसे कदमों पर निरंतर काम कर रही है।
- मुंबई शहर और उपनगर क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने तथा वायु प्रदूषण फैलाने के मामले में बीएमसी द्वारा मुंबई की 482 निर्माण साइटों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 264 निर्माण कार्यों को ‘काम बंद करी’ नोटिस भी जारी किए गए है।
Bmc issues stop work notices to 53 construction sites for not installing aqi sensors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: चुनावी रण में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; कही बड़ी बात
Jul 24, 2026 | 09:22 PMममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: नीट पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी TMC प्रमुख
Jul 24, 2026 | 09:19 PMDMIC और ऑरिक सिटी का होगा कायाकल्प, 100 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 24, 2026 | 09:18 PMAjwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Jul 24, 2026 | 09:16 PMUPSC Recruitment 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 09:16 PMछात्र आंदोलन के बीच मोदी सरकार के मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार
Jul 24, 2026 | 09:12 PMमुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
Jul 24, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM












