Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में बंधक कांड के बाद हड़कंप, मंत्री ने शिक्षा विभाग से मांगी पूरी रिपोर्ट

Mumbai Hostage Incident: मंत्री दादा भुसे ने आरए स्टूडियो बंधक कांड के आरोपी रोहित आर्य के शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों पर रिपोर्ट मांगी है। आर्य की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी, जांच जारी है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 31, 2025 | 05:35 PM

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohit Arya News: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बच्चों और वयस्कों को बंधक बनाने के आरोपी रोहित आर्य की ओर से शिक्षा विभाग के साथ किए गए काम के बारे में रिपोर्ट मांगी है। पवई स्थित आरए स्टूडियो में 17 बच्चों और दो वयस्कों को कथित तौर पर बंधक बनाने वाला आर्य (50) बृहस्पतिवार को पुलिस की गोलीबारी में मारा गया था।

10 से 12 साल की उम्र के इन बच्चों को एक वेब सीरीज के ऑडिशन के लिए स्टूडियो में बुलाया गया था, जो छह दिनों से हो रहा था। बंधक संकट तीन घंटे तक चला, जिसके बाद पुलिस ने बच्चों को बचा लिया। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से आर्य की मौत हो गई। आर्य ने पूर्व में दावा किया था कि महाराष्ट्र शिक्षा विभाग की एक परियोजना के लिए उसका बकाया भुगतान लंबित है और उसने पुणे में विरोध-प्रदर्शन भी किया था।

पत्रकारों से बातचीत में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख भुसे ने कहा कि आर्य का ‘अप्सरा एंटरटेनमेंट नेटवर्क’ स्वच्छता मॉनिटर पहल संचालित करता है और उसने स्कूलों से कुछ धनराशि ली थी। मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। हमने विभाग से उसकी (आर्य) ओर से किए गए कार्यों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।”

महाराष्ट्र के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने आर्य को आर्थिक मदद दी थी। उन्होंने दावा किया कि आर्य ने एक वेबसाइट के जरिये स्कूली छात्रों से रुपये जुटाए थे और विभाग ने इस पर आपत्ति जताई थी। केसरकर ने कहा कि उन्होंने आर्य से मुलाकात की थी और उसे वित्तीय मदद की पेशकश भी की थी, क्योंकि आर्य ने शिकायत की थी कि विभाग ने उनका भुगतान नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: ठाणे जिले की कृषि कंपनी से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, तीन पर मामला दर्ज

स्कूल शिक्षा विभाग के 25 जनवरी 2024 के सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, आर्य ‘प्रोजेक्ट लेट्स चेंज’ का निदेशक था, जिसने 20 जुलाई से दो अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता मॉनिटर पहल का संचालन किया था। इस पहल के तहत, स्कूली छात्रों को स्वच्छता मॉनिटर के रूप में कार्य करना था और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने तथा कूड़ा फैलाने से रोकना था। लगभग 64,000 स्कूलों और 59 लाख छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया था। -एजेंसी इनपुट के साथ

Mumbai minister demands report on rohit arya education project after hostage incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 05:35 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र सरकार का गन्ना पेराई शुल्क का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, रोहित पवार की कंपनी ने किया विरोध

2

महाराष्ट्र: ठाणे जिले की कृषि कंपनी से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, तीन पर मामला दर्ज

3

17 साल की लड़की से रेप का आरोप…शाही खानदान ने अय्याश शहजादे को किया बेदखल, मचा हड़कंप

4

ठाणे में बांग्लादेशी नागरिक को रेप केस में 8 साल कैद, पत्नी और साथी को भी जेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.