म्हाडा का बड़ा फैसला; मुंबई-उपनगरों की 114 कॉलनियों का पुनर्विकास, पॉश इलाकों में टाउनशिप हेतु टेंडर जल्द
Mumbai Development News: म्हाडा ने मुंबई की 114 कॉलोनियों के पुनर्विकास के लिए क्लस्टर मॉडल अपनाया है। मोतीलाल नगर परियोजना के तहत निवासियों को 230 के बदले 1600 वर्ग फुट तक के बड़े घर मिलेंगे।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
म्हाडा (सो. सोशल मीडिया)
Mumbai Redevelopment News: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने अपनी कॉलनियों के पुनर्विकास योजनाओं को गति दिए जाने का निर्णय लिया है। मुंबई और उपनगरों में म्हाडा की 114 कॉलोनियां हैं, जिनमें मोतीलाल नगर, एसवीपी नगर, जीटीबी नगर, अभ्युदय नगर, कमाठीपुरा, आदर्श नगर और आराम नगर जैसी बड़ी कॉलोनियों का पुनर्विकास करने की योजना बनी है।
कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट मॉडल
कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट एजेंसी मॉडल अपनाते हुए मुंबई में बड़े पैमाने पर पुनर्विकास करने की योजना बनाई है, जिसमें गुणवत्ता और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गोरेगांव पश्चिम में लगभग 143 एकड़ क्षेत्र में फैले मोतीलाल नगर का पुनर्विकास इसी नीति के तहत है। म्हाडा ने एजेंसी मॉडल के तहत मुंबई के 3 पॉस इलाकों अंधेरी पश्चिम के सरदार वल्लभभाई पटेल नगर, बांद्रा रिक्लेमेशन और वरली के आदर्श नगर के लिए कुल 206 एकड़ क्षेत्र के लिए निविदाएं जल्द निकाली जाएंगी ।
इन पुनर्विकास परियोजनाओं में मौजूदा निवासियों के पुनर्वास के बाद और बिल्डरों के लिए बिक्री योग्य हिस्से को अलग रखकर म्हाडा को भी बड़ा आवासीय हिस्सा मिलेगा। साथ ही जमीन का मालिकाना हक म्हाडा के पास ही रहेगा। रहिवासियों को लीज अधिकार दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
NEET paper leak: नांदेड़ में सीबीआई की बड़ी छापेमारी, दो छात्रों से घंटों पूछताछ; कोचिंग नेटवर्क खंगाल रही टीम
टाऊनशिप लेआउट
म्हाडा के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल के अनुसार म्हाडा ने अपनी नीतियों में मूलभूत बदलाव किया है। अब हम सोसायटी के छोटे-छोटे पुनर्विकास से आगे बढ़कर टाऊनशिप अर्थात क्लस्टर लेआउट के पुनर्विकास की ओर बढ़ रहे हैं। मुंबई और उपनगरों में म्हाडा की 114 कॉलोनियां हैं, जिनमें मोतीलाल नगर, एसवीपी नगर, जीटीबी नगर, अभ्युदय नगर, कमाठीपुरा, आदर्श नगर और आराम नगर जैसी बड़ी कॉलोनियों का पुनर्विकास होगा।
यह भी पढ़ें:- 20 साल का इंतजार खत्म! अब नक्षत्रवाडी तक पहुंचेगा जायकवाडी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को जल्द मिलेगी राहत
जायसवाल ने कहा कि म्हाडा की पहचान अब केवल किफायती घर देने वाली संस्था तक सीमित नहीं है,बल्कि अब यह बेहतर गुणवत्ता वाले घर और उत्कृष्ट बुनियादी सुविधाएं देने वाले प्राधिकरण के रूप में विकसित हो रहा है।
मोतीलाल नगर रिडेवलपमेंट इस बदलाव का प्रतीक है। यहां बड़े आकार के घर, विभिन्न सुविधाएं और सुव्यवस्थित मिक्स्ड-यूज़ टाउनशिप विकसित की जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में नायगांव बीडीडी चॉल में नए फ्लैट वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुंबई में लगभग 1000 एकड़ क्षेत्र में पुनर्विकास कर आवास निर्माण की योजना है। उसी नीति पर कार्य किया जा रहा है।
मोतीलाल नगर में मिलेंगे बड़े फ्लैट
मोतीलाल नगर 1, 2 और 3 का पुनर्विकास कर एकीकृत, मिक्स्ड-यूज़ और मास्टर प्लान के अनुसार आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं के साथ यह परियोजना पश्चिमी उपनगरों के गोरेगांव क्षेत्र की तस्वीर बदलने की क्षमता रखती है। इस परियोजना का मास्टर प्लान जल्द ही प्रस्तुत किया जाएगा।
परियोजना की एक खास विशेषता यह है कि वर्तमान में लगभग 230 वर्ग फुट में रहने वाले निवासियों को पुनर्विकास के बाद 1600 वर्ग फुट तक का आधुनिक फ्लैट उपलब्ध होगा। इसके साथ ही चौड़ी सड़कें, खुली जगहें और मैदान, खेल सुविधाएं, पर्याप्त पार्किंग, सामाजिक-सांस्कृतिक केंद्र, व्यावसायिक परिसर और आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा।
