-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Metro Line 5 Extension Thane Kalyan Bhiwandi
ठाणे-भिवंडी-कल्याण कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा, मेट्रो 5 का पहला चरण अंतिम तैयारी में
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई महानगर क्षेत्र में Mumbai Metro Line 5 का विस्तार अब 34.21 किमी तक पहुंच गया है। विस्तारित कॉरिडोर से ठाणे, भिवंडी, कल्याण और उल्हासनगर के बीच यात्रा तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

मुंबई मेट्रो लाइन 5 (सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai Metro Line 5 Extension News: मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मेट्रो लाइन 5 अब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। विस्तारित चरणों को मंजूरी मिलने के बाद इस कॉरिडोर की लंबाई अब 34.21 किमी हो गई है।
जिससे यह एमएमआर की सबसे बड़ी मेट्रो कॉरिडोरों में शामिल हो गई है। इस प्रोजेक्ट का पहला चरण सीएमआरएस निरीक्षण चरण की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो इसके चालू होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो रहा है।
मेट्रो 5 की लंबाई 34.21 किमी
मेट्रो 5 का विस्तार, मेट्रो लाइन 5ए, ठाणे, भिवंडी, कल्याण, उल्हासनगर और आसपास के उभरते विकास केंद्रों के बीच संपर्क व्यवस्था को बड़े पैमाने पर मजबूत करेगा। इससे पहले मेट्रो लाइन 5 की लंबाई 22.38 किमी थी और 11.83 किमी लंबी मेट्रो लाइन ऽए के शामिल होने के बाद इस पूरे कॉरिडोर की कुल लंबाई अब 34.21 किमी हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
जोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
विस्तारित मेट्रो लाइन 5 परियोजना की कुल अनुमानित लागत 18,130 करोड़ रुपये है। इस वर्ष के अंत तक चरण- 1 शुरू होने के बाद इस पूरे क्षेत्र की यात्रा अधिक तेज हो जाएगी। नई मंजूरियों के बाद इस कॉरिडोर का दायरा और प्रभाव दोनों और अधिक बढ़ गए हैं।
चरण 1 अब सीएमआरएस तैयारी के अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और कॉरिडोर के विस्तार के साथ मेट्रो लाइन 5 एक तेज, सुविधाजनक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बन रही है। ‘मुंबई इन मिनट्स’ विजन को साकार करने में यह कॉरिडोर अहम भूमिका निभाएगा।
देवेंद्र फडणवीस ने कही बड़ी बात
मेट्रो लाइन 5 मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है, विशेषकर भिवंडी और कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के लिए, जो इस क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों में से हैं। एशिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल और वेयरहाउसिंग हब में शामिल भिवंडी तथा 35 लाख से अधिक आबादी वाले कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र को तेज और सक्षम सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता थी।
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री का काउंटडाउन शुरू, 5 से 10 जून के बीच मुंबई में होगी एंट्री
मेट्रो लाइन 5 फेज 1 का कार्य अब उन्नत चरण में पहुंच चुका है। स्टेशनों का निर्माण तेजी से चल रहा है, और इंफ्रास्ट्रक्चर धीरे-धीरे आकार ले रहा है, अब हम सीएमआरएस निरीक्षण की तैयारी कर रहे हैं। यह निरीक्षण परियोजना शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण होता है। कॉरिडोर शुरू होने के बाद ‘मुंबई इन मिनट्स’ विजन को बड़ी गति मिलेगी और इस क्षेत्र में यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।”
-डॉ संजय मुखर्जी, एमएमआरडीए महानगर आयुक्त, विस्तारित कॉरिडोर और परियोजना का विवरण
Mumbai metro line 5 extension thane kalyan bhiwandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, पांचवें दिन भी की करोड़ों की कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
Jul 14, 2026 | 10:17 PMभोपाल: डाबर ग्लुकोज़ ने लॉन्च किया ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ अभियान, युवा एथलीट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
Jul 14, 2026 | 10:13 PMIND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
Jul 14, 2026 | 10:11 PMट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PMभारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
Jul 14, 2026 | 10:03 PMBJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
Jul 14, 2026 | 10:02 PMउज्जैन: महाकाल मंदिर में AI से बना फर्जी दर्शन पास लेकर पहुंचा युवक, सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
Jul 14, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM













