-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mmrda Seeks 9950 Crore Loan For Metro Line 5a And 12a Extension Mumbai
MMRDA का बड़ा दांव: मेट्रो लाइन 5ए-12ए के लिए 9,950 करोड़ का कर्ज, कल्याण से नवी मुंबई सफर होगा आसान
- Written By: रूपम सिंह
MMRDA Mumbai Metro: एमएमआरडीए ने मेट्रो लाइन 5ए और 12ए के लिए ₹9,950 करोड़ का कर्ज जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। इससे कल्याण, उल्हासनगर और नवी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

मुंबई मेट्रो लाइन 5 (सोर्स-सोशल मीडिया)
MMRDA Mumbai MetroLine 5A -12A: मुंबई महानगर क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को गति देने के लिए एमएमआरडीए ने मेट्रो लाइन 5ए और 12ए परियोजनाओं के लिए 9,950 करोड़ रुपए तक का कर्ज जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कल्याण, उल्हासनगर, मनपाड़ा और नवी मुंबई को जोड़ने वाली इन दोनों परियोजनाओं के जरिए करीब 19 स्टेशनों का मेट्रो नेटवर्क तैयार होगा। इससे लाखों यात्रियों को तेज, सुगम और वातानुकूलित सफर की सुविधा मिलेगी।
बेहतर इंटरचेंज कनेक्टिविटी के माध्यम से सेंट्रल रेलवे, नवी मुंबई मेट्रो और अन्य मेट्रो कॉरिडोर से सीधा संपर्क स्थापित होगा, जबकि सड़क यातायात का दबाव कम होने के साथ यात्रा समय में कमी आने की उम्मीद है। एमएमआरडीए द्वारा जारी ईओआई दस्तावेज के अनुसार प्रस्तावित कर्ज रुपए के सावधि कर्ज के रूप में लिया जाएगा। यह वित्तपोषण किसी एक बैंक या फिर बैंकों के समूह के माध्यम से किया जा सकेगा।
कर्ज की अवधि 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें पहली किश्त जारी होने की तारीख से पांच वर्ष तक मूलधन और ब्याज पर मोहलत दी जाएगी। अगले 20 वर्षों में कर्ज की अदायगी की जाएगी। प्रत्येक निकासी की न्यूनतम राशि 50 करोड़ रुपए तय की गई है। इस फंड का उपयोग मेट्रो लाइन 5ए और मेट्रो लाइन 12ए के निर्माण एवं संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास में किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
यह भी पढ़ें:- शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई
उल्हासनगर तक जाएगा कॉरिडोर
- मेट्रो लाइन 5ए को मौजूदा मेट्रो लाइन 5 ठाणे-भिवंडी-कल्याण के विस्तार के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह कॉरिडोर दुर्गाड़ी से कल्याण होते हुए उल्हासनगर तक जाएगा।
- करीब 11.829 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड मार्ग पर सात स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें दुर्गाड़ी, खड़कपाडा, भोइरवाड़ी, शिवाजी पथ, शांति नगर, शिवाजी चौक और उल्हासनगर शामिल है।
- इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 4.063.08 करोड़ रुपए आंकी गई है, जिसमें भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, कर और निर्माण अवधि के ब्याज का खर्च भी शामिल है। एमएमआरडीए इस परियोजना के लिए लगभग 3,250 करोड़ रुपए का कर्ज जुटाने की तैयारी कर रहा है।
45 मिनट में नवी मुंबई - एमएमआरडीए का दावा है कि मेट्रो लाइन 12ए शुरू होने के बाद नवी मुंबई और कल्याण-डोंबिवली-मानपाड़ा क्षेत्र के बीच यात्रा अधिक तेज हो जाएगी।। वर्तमान में सड़क मार्ग से जहां 1 घंटे से अधिक समय लगता है, वहीं मेट्रो के जरिए यह सफर लगभग 45 मिनट में पूरा हो सकेगा।
Mmrda seeks 9950 crore loan for metro line 5a and 12a extension mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













