महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री का काउंटडाउन शुरू, 5 से 10 जून के बीच मुंबई में होगी एंट्री

Maharashtra Monsoon Update: भीषण गर्मी से परेशान महाराष्ट्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और 5 से 10 जून के बीच मुंबई में दस्तक दे सकता है।
Maharashtra Monsoon Update
महाराष्ट्र मॉनसून लेटेस्ट अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Monsoon Update Mumbai: गर्मी से तप रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने सुकून भरी खबर दी है। मानसून का काउंटडाउन शुरू हो गया है और अगले महीने के पहले सप्ताह में बारिश की फुहारें गिरने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

तापमान बढ़ने से पूरा महाराष्ट्र पसीने से तरबतर हो रहा है। लोगों को बारिश का इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने खुशी की खबर दी है। मानसून ने अंडमान और निकोबार आइलें को सफलतापूर्वक पार कर लिया है।

2 से 4 दिनों में तेजी से आगे बढ़ेगा मानसून

केरल में 26 मई को मानसून के पहुंचने की संभावना थी लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण वह अंडमान और निकोबार आइलैं में ठहर गया था। लेकिन अब यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अरब सागर में हवाओं की रफ्तार और मौसम में अच्छे बदलाव आए हैं। आगामी दिनों में कोई मौसमी खलल नहीं पड़ती है तो इसके मुंबई समेत पूरे कोंकण तट पर 5 जून से 10 जून के बीच पहुंचने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने लगाया है। मुंबई में आने के बाद, मानसून अगले 2 से 4 दिनों में तेजी से आगे बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने दी खुशखबर

  • मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 10 जून से 15 जून के बीच पुणे, नाशिक, विदर्भ, मराठवाडा सहित पूरे महाराष्ट्र में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा।
  • मौसम वैज्ञानिक अल-नीनों के प्रभाव के कारण इस साल बारिश के पैटर्न पर करीब से नजर रख रहे हैं। जून के पहले और दूसरे हफ्ते में मानसून की रफ्तार अच्छी रहेगी, जिससे किसानों के लिए खरीफ की बुआई की प्लानिंग करना आसान हो जाएगा।
  • जुलाई तक 'अल नीनों' के हालात बनने की संभावना है। इसकी वजह से अगस्त और सितंबर में मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारिश की गति बोडी धीमी पड़ सकती है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com