Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई मेट्रो के लिए जापान ने खर्चे करोड़ों रुपये, मुंबईकरों को मिली नई ‘लाइफ लाइन’

Mumbai Metro Line 3: मुंबई मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। जापान के सहयोग से बनी पहली भूमिगत मेट्रो मुंबईवासियों के सफर को आसान बनाएगी। यह विकास की नई रफ्तार है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 10, 2025 | 02:29 PM

मुंबई मेट्रो के लिए जापान ने खर्चे करोड़ों रुपये, मुंबईकरों को मिली नई 'लाइफ लाइन'

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई में गोल्ड लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया। मुंबई मेट्रो लाइन 3 के उद्घाटन पर जापानी दूतावास की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने कहा कि भारत के विकास में योगदान देना सम्मान की बात है।

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ मुंबई मेट्रो लाइन 3 के पूर्ण उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए शामिल हुआ, जिसे जापान के ओडीए के माध्यम से समर्थन प्राप्त हुआ। मुंबई और भारत के विकास में योगदान देना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”

जापानी एंबेसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) द्वारा प्रदान की गई जापानी आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) के माध्यम से वित्तपोषित मुंबई मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ ​​कॉरिडोर), आचार्य अत्रे चौक स्टेशन और कफ परेड स्टेशन के बीच आखिरी खंड के उद्घाटन के साथ 8 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक रूप से पूरी तरह से चालू हो गई।

मेट्रो लाइन के उद्घाटन समारोह में जेआईसीए इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि, ताकेउची ताकुरो ने कहा, “मुंबई मेट्रो लाइन 3 का सफल निर्माण बुनियादी ढांचे के विकास में जापान-भारत के बढ़ते सहयोग का प्रमाण है। यह मेट्रो लाइन स्थायी शहरी गतिशीलता का उदाहरण है और मुंबई वासियों के दैनिक आवागमन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

बता दें, लाइन 3 मुंबई की पहली पूर्ण भूमिगत मेट्रो प्रणाली है, जो सीप्ज ​​को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, धारावी, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और एमआईडीसी सहित प्रमुख स्थलों से होते हुए कफ परेड से जोड़ती है।

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) द्वारा कार्यान्वित इस परियोजना को जापानी ओडीए से 354,132 मिलियन जापानी येन के कुल लोन प्राप्त हुए, जबकि इसकी कुल परियोजना लागत 680,692 मिलियन जापानी येन थी।

यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में लेटलेतीफी पर भड़के गड़चिरोली कलेक्टर, विभागीय अधिकारियों को दी चेतावनी

अंतिम चरण में 11 नए निर्मित भूमिगत स्टेशन शामिल हैं, जिससे दक्षिण मुंबई के केंद्रीय व्यावसायिक जिले से सीधी कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। पहले, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दक्षिण मुंबई के कफ परेड स्टेशन तक सफर करने में 2 घंटे तक का समय लगता था। हालांकि, मेट्रो लाइन 3 की शुरुआत से यात्रा का समय लगभग 45 मिनट तक कम हो गया। -एजेंसी इनपुट के साथ

Mumbai metro line 3 inauguration pm modi japan oda support 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 02:29 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai Metro

सम्बंधित ख़बरें

1

सड़क निर्माण में लेटलेतीफी पर भड़के गड़चिरोली कलेक्टर, विभागीय अधिकारियों को दी चेतावनी

2

अभियान : 75.87 लाख से अधिक महिलाओं की जांच, 1 करोड़ से अधिक नागरिक बने लाभार्थी

3

Sambhajinagar में मनपा का सख्त एक्शन: चंपा चौक से 20 अतिक्रमण ध्वस्त, जाम से मिली राहत!

4

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, हरियाणा में IPS की आत्महत्या पर बोले- RSS-भाजपा का…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.