Mumbai Metro की एक्वा लाइन ने रचा रिकॉर्ड, पहले महीने में 38 लाख यात्री सफर पर
Mumbai की भूमिगत एक्वा लाइन मेट्रो ने लॉन्च के पहले ही महीने में 38 लाख यात्रियों को सफर कराया है। जिससे ट्रैफिक में राहत मिली और साथ ही शहर की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिला।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई मेट्रो एक्वा लाइन (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Metro News: मुंबई की नई पहचान बन चुकी मेट्रो लाइन-3 यानी ‘एक्वा लाइन’ ने लॉन्च के कुछ ही हफ्तों में धमाकेदार शुरुआत की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक्वा लाइन ने 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच कुल 3,863,741 यात्रियों को यात्रा कराई, जो उपनगरों को दक्षिण मुंबई से जोड़ने वाले मार्ग पर दैनिक यात्री यातायात में निरंतरता को दर्शाता है।
9 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद शुरू हुई इस भूमिगत मेट्रो ने सिर्फ 22 दिनों (9 से 31 अक्टूबर) में 33,33,684 यात्रियों को सफर कराया। यह आंकड़ा बताता है कि मुंबईकरों ने इस नई मेट्रो को पूरे दिल से अपनाया है।
33.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, औसतन हर वर्किंग डे पर 1,41,024 यात्री मेट्रो से सफर कर रहे हैं। वहीं, 31 अक्टूबर को रिकॉर्ड 1,82,461 यात्रियों ने मेट्रो की सवारी की, जो अब तक का सबसे ऊंचा एक दिन का आंकड़ा है। यह दिखाता है कि एक्वा लाइन मुंबई के परिवहन इंफ्रास्ट्रचर में कितनी तेजी से अहम भूमिका निभा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन, राजू शेट्टी के नेतृत्व में हाईवे परियोजना का विरोध
पिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
पुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद
वर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
33.5 किलोमीटर लंबी यह पूरी तरह भूमिगत मेट्रो लाइन कोलाबा, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और सीप्ज जैसे महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ती है। इस मार्ग पर 27 स्टेशन बनाए गए हैं, जो न सिर्फ व्यापारिक इलाकों बल्कि आवासीय और प्रशासनिक केंद्रों को भी जोड़ते हैं। यह मेट्रो दक्षिण मुंबई के काला घोड़ा, मरीन ड्राइव, बॉम्बे हाईकोर्ट और आरबीआई मुख्यालय जैसे प्रतिष्ठित स्थलों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराती है।
आधुनिक सुविधाओं से समय में बचत
- अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी मेट्रो की बेहतर कनेक्टिविटी, समय की बचत और आधुनिक सुविधाओं की वजह से हो रही है।
- उम्मीद है कि आने वाले महीनों में एक्वा लाइन का उपयोग और बढ़ेगा, जिससे मुंबई के ट्रैफिक जाम में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
व्हाट्सऐप-आधारित टिकटिंग सिस्टम भी किया गया शुरू
करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना मुंबई के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी शहरी परिवहन योजनाओं में से एक मानी जा रही है। मेट्रो लाइन-3 के शुरू होने से जहां सड़कों और लोकल ट्रेनों पर दबाव कम हुआ है, वहीं यात्रियों को अब तेज, स्वच्छ और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल रहा है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: मीरा-भाईंदर में भीख माफिया सक्रिय, मंत्री अदिति तटकरे को जांच की अर्जी
यात्रियों की सुविधा को और बढ़ाने के लिए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने हाल ही में व्हाट्सऐप-आधारित टिकटिंग सिस्टम भी शुरू किया है। अब यात्री सिर्फ एक “Hi” संदेश +91 98730 16836 नंबर पर भेजकर या स्टेशन पर लगे क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट जनरेट कर सकते हैं। इससे यात्रा और भी सुविधाजनक और पेपरलेस हो गई है।
