मुंबई में मेडिकल इंश्योरेंस फ्रॉड का खुलासा, फर्जी सर्जरी दिखाकर लाखों का क्लेम पास
Mumbai Medical Insurance Fraud: मुंबई के जोगेश्वरी में मेडिकल इंश्योरेंस धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। एक पूर्व कर्मचारी की पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी पॉलिसी ली गई और क्लेम भी हासिल किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई इंश्योरेंस फ्रॉड केस (सोर्स-सोशल मीडिया) फाइल फोटो
Mumbai Medical Insurance Fraud News: पश्चिमी मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक चौंकाने वाला चिकित्सा बीमा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहाँ एक पूर्व कर्मचारी की पहचान का दुरुपयोग करके 5 लाख रुपए की फर्जी मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी ली गई और नकली सर्जरी दिखाकर लाखों रुपये का दावा (क्लेम) पास करा लिया।
इस साजिश का खुलासा होने के बाद, मेघवाड़ी पुलिस ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर सहित दो आरोपियों विशाल बाबू रामजी गुप्ता और योगेश शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
पिछले साल नौकरी छोड़ दी
धोखाधड़ी का शिकार हुए शिकायतकर्ता प्रकाश पाटिल (निवासी कांजुरमार्ग) मुंबई जोगेश्वरी के एक निजी अस्पताल में ऑफिस बॉय थे। जिन्होंने पिछले साल नौकरी छोड़ दी थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब मई 2025 में अस्पताल की एक कर्मचारी, फातिमा खान ने पाटिल को फोन कर उनकी पॉलिसी के बारे में पूछा।
सम्बंधित ख़बरें
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
ये भी पढ़ें :- BMC में 100 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरण घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच
दस्तावेज देख दंग रह गए पाटिल
पाटिल के इनकार करने पर फातिमा ने बताया कि डॉ विशाल गुप्ता ने उनके नाम पर पॉलिसी ले रखी है। व्हाट्सएप पर दस्तावेज मंगाने के बाद पाटिल दंग रह गए, क्योंकि उसमें उनकी जन्मतिथि और फर्जी कंपनी विवरण दर्ज थे, जबकि उन्होंने कभी ऐसी किसी कंपनी में काम नहीं किया था।
पाटिल ने बीमा कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क किया। वहां से पता चला कि 13 जनवरी 2025 को नवी मुंबई के खारघर स्थित एक अस्पताल में कैशलेस योजना के तहत उनकी कथित सर्जरी हुई थी। जिसे डॉ योगेश गुप्ता द्वारा किया गया दिखाया गया था। बीमा कंपनी ने बिना तथ्यों की पुष्टि किए 3।56 लाख का दावा पास कर दिया था।
