‘मैं घाटकोपर के घर में ही रह रही हूं’, BMC मेयर रितु तावड़े ने आधिकारिक बंगले की मरम्मत विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Mumbai Mayor Residence Dispute: मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने भायखला स्थित महापौर निवास की मरम्मत को लेकर चल रही खबरों को खारिज किया है। उन्होंने साफ कहा कि वे अभी अपने निजी आवास में ही रहेंगी।
- Written By: आकाश मसने
मेयर रितु तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया )
Ritu Tawde On Mayor Residence Renovation: आर्थिक राजधानी मुंबई की नवनियुक्त महापौर रितु तावड़े पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा उनके किसी प्रशासनिक निर्णय की नहीं, बल्कि उनके आधिकारिक निवास को लेकर हो रही है। अब इस पूरे विवाद और चर्चाओं पर विराम लगाते हुए महापौर ने अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है।
क्या बोलीं रितु तावड़े?
महापौर रितु तावड़े ने कड़े शब्दों में कहा कि उन्होंने भायखला स्थित महापौर निवास के संबंध में बीएमसी प्रशासन से किसी भी प्रकार की विशेष मांग या मरम्मत का अनुरोध नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महापौर निवास बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की एक सार्वजनिक संपत्ति है। इसकी देखरेख, रखरखाव और समय-समय पर होने वाली मरम्मत पूरी तरह से एक प्रशासनिक प्रक्रिया है।
महापौर ने कहा कि मरम्मत से जुड़े सभी निर्णय संबंधित विभागों द्वारा लिए जाते हैं। इस प्रक्रिया से मेरा कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है। यह कहना गलत है कि मेरी ओर से कोई मांग की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
घाटकोपर स्थित निजी घर में ही रहने का फैसला
आधिकारिक बंगले को लेकर चल रही अटकलों के बीच रितु तावड़े ने यह भी साफ कर दिया कि वह वर्तमान में घाटकोपर स्थित अपने निजी निवास पर ही रह रही हैं। उन्होंने फिलहाल सरकारी बंगले में शिफ्ट होने या वहां किसी बदलाव की कोई इच्छा जाहिर नहीं की है। मीडिया में आई खबरों को भ्रामक बताते हुए उन्होंने अपील की कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए।
क्या था विवाद?
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में यह दावा किया जा रहा था कि भायखला स्थित महापौर बंगले के नवीनीकरण (Renovation) के लिए भारी-भरकम बजट और विशेष बदलावों की मांग की गई है। इसके बाद से ही विपक्षी दलों और आम जनता के बीच चर्चाएं शुरू हो गई थीं। महापौर के इस ताजा बयान ने अब इन सभी कयासों पर पानी फेर दिया है।
यह भी पढ़ें:- तीसरी मुंबई का रास्ता साफ! अटल सेतु के पास बसेगा नया शहर, जमीन मालिकों को मिलेगा 22.5% प्लॉट; जानें पूरी नीति
नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, पुराने हेरिटेज बंगलों या आधिकारिक निवासों की मरम्मत एक नियमित प्रक्रिया है जो सुरक्षा और संरक्षण के दृष्टिकोण से की जाती है। रितु तावड़े ने इसी तकनीकी पहलू पर जोर देते हुए खुद को इस विवाद से पूरी तरह अलग कर लिया है। उन्होंने मीडिया से जिम्मेदार पत्रकारिता की अपेक्षा करते हुए कहा कि जनता के बीच गलत संदेश नहीं जाना चाहिए।
