मुंबई के माहिम में भीषण पाइपलाइन ब्लास्ट, हवा में उछला कई फीट पानी; बांद्रा-खार में भारी जल संकट, देखें Video
Mumbai Water Pipeline Burst: माहिम कॉजवे पर 900 मिमी की मुख्य पाइपलाइन फटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इसके कारण बांद्रा और खार वेस्ट में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई के माहिम में पाइपलाइन फटने से कई फीट ऊपर उठे पानी की फव्वारे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Water Pipeline Burst Viral Video: माहिम में मीठी नदी के पास माहिम कॉजवे पर सोमवार दोपहर एक भीषण पाइपलाइन फटने की घटना सामने आई है, जिससे लाखों लीटर पीने का पानी सड़कों पर बह गया और कई फीट ऊंचा फव्वारा बन गया। यह घटना दोपहर करीब 1:35 बजे उस समय हुई जब इलाके में खुदाई का काम चल रहा था।
900 मिमी की पाइपलाइन फटी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर की ओर जाने वाले मार्ग (North bound carriageway) पर खुदाई के दौरान 900 मिमी व्यास वाली एक मुख्य जल पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइप फटने का दबाव इतना अधिक था कि पानी कई फीट ऊंचा हवा में उछलने लगा, जिसके दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस रिसाव के कारण सड़क पर भारी जलजमाव हो गया, जिससे माहिम कॉजवे पर यातायात लगभग थम सा गया है। कनिष्ठ अभियंता श्री फनसे ने रिसाव की पुष्टि की है और बीएमसी की आपातकालीन टीमें मौके पर मरम्मत कार्य में जुट गई हैं।
बांद्रा और खार में पानी का संकट
इस पाइपलाइन फटने का सीधा असर मुंबई के पश्चिमी उपनगरों पर पड़ा है। बीएमसी के अनुसार, इस हादसे के कारण खार (वेस्ट) और बांद्रा (वेस्ट) के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित हुई है।, प्रशासन ने मरम्मत कार्य को ‘युद्धस्तर’ पर शुरू कर दिया है ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
कल भी रहेगी पानी की कटौती
हादसे से पहले ही बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को बांद्रा, खार और आसपास के क्षेत्रों में पानी की कटौती की घोषणा की थी। यह कटौती पाली हिल जल जलाशय के इनलेट मुख्य पाइपलाइन में रिसाव की मरम्मत के लिए तय की गई थी। अब इस ताजा हादसे ने निवासियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। एच-वेस्ट वार्ड (H-West Ward) में मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से आधी रात तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
यह भी पढ़ें:- खुशखबरी! लाडकी बहिन योजना की e-KYC सुधार की तारीख बढ़ी, 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, जानें सही तरीका
नागरिकों के लिए जरूरी सलाह
मंत्री आशीष शेलार ने भी सार्वजनिक नोटिस साझा करते हुए नागरिकों को पहले से तैयारी करने का आग्रह किया है। बीएमसी ने निवासियों को सलाह दी है कि वे जमा किए गए पानी का उपयोग जिम्मेदारी से करें। इसके अलावा, मरम्मत कार्य के बाद जब सामान्य आपूर्ति शुरू हो, तो एहतियात के तौर पर अगले चार से पांच दिनों तक पीने के पानी को छानकर और उबालकर ही उपयोग करें। किसी भी सहायता के लिए नागरिक नगरपालिका के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।
