मुंबई में उत्सव के साथ सेवा, महाराष्ट्र दिवस पर 100 महिलाओं को सिलाई मशीन; आत्मनिर्भरता की पहल
Maharashtra Women Empowerment: मुंबई में उत्तर भारतीय संघ ने महाराष्ट्र दिवस उत्साह से मनाया। 100 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई।
- Written By: अंकिता पटेल
महाराष्ट्र दिवस, मुंबई कार्यक्रम,(सोर्स: सौजन्य AI)
Mumbai Social Organization: मुंबई में महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर भारतीय समाज की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी सामाजिक संस्था उत्तर भारतीय संघ की तरफ से बांद्रा पूर्व के टीचर्स कॉलोनी स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में हर्ष और उल्लास के साथ महाराष्ट्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा गीत संगीत और नाटक प्रस्तुत किए गए।
महाराष्ट्र की 100 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सिलाई मशीन उपहार के रूप में प्रदान किया गया कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अलग-अलग क्षेत्र से चयनित महिलाओं में सबसे अधिक संख्या मराठी महिलाओं की रही। 60 से अधिक मराठी महिलाओं को इस उपहार का लाभ मिला।
संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र हमारी कर्मभूमि है। हमें हमारी जन्मभूमि से जितना प्यार है, उतना ही प्यार हमें महाराष्ट्र की धरती से भी है।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
महाराष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने हम संकल्पित
हम सभी महाराष्ट्र के विकास में अपना संपूर्ण योगदान देने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक राजहंस सिंह, भाजपा नेता अमरजीत सिंह, कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, उत्तर प्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, डॉ. किशोर सिंह, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, रमेश बहादुर सिंह, सुरेंद्र गिरी, अनिल गलगली।
यह भी पढ़ें:-मुंबई: अब छिप नहीं सकेगा नकली पनीर, खाने में पारदर्शिता जरूरी; महाराष्ट्र में नया नियम लागू
वैजनाथ मिश्र, श्रीनिवास तिवारी विद्रोही महाराज, एड. अवनीश सिंह, अजय कुमार सिंह, पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, विजय सिंह कौशिक, राघवेंद्र द्विवेदी, शिवपूजन पांडेय, अविनाश पांडेय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने किया, अंत में संतोष सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
