Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणेशोत्सव को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, विसर्जन के दिन रातभर चलेगी मुंबई लोकल

मुंबई में गणपति विसर्जन के दिन शहर के विभिन्न जगहों से लोग चौपाटी पहुंचते है और मूर्तियों का विसर्जन देखते है। इसी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 17-18 सितंबर की मध्यरात्रि के दौरान अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवा चलाई जाएंगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 12, 2024 | 10:51 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई में गणपति विसर्जन के दिन शहर के विभिन्न जगहों से लोग चौपाटी पहुंचते है और मूर्तियों का विसर्जन देखते है। इसी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 17-18 सितंबर की मध्यरात्रि के दौरान अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवा चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे 4 जोड़ी विशेष ट्रेन चलाएगी। ताकि देर रात तक गणपति विसर्जन के लिए निकले श्रद्धालु आसानी से अपने घर पहुंच सकें। इन विशेष ट्रेनों का संचालन रात 3 बजे तक जारी रहेगा। खासकर विसर्जन के दौरान चर्चगेट से विरार और विरार से चर्चगेट तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सेवाएं राहत भरी साबित होंगी।

बता दें कि अतिरिक्त लोकल ट्रेनों की संख्या 8 रखी गई है, जिससे श्रद्धालुओं को भीड़ के बावजूद भी सुगमता से यात्रा करने का मौका मिलेगा। अंतिम लोकल ट्रेन चर्चगेट से विरार के लिए रात 3:20 बजे रवाना होगी, जबकि विरार से चर्चगेट की अंतिम ट्रेन रात 3 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें:– मरीन ड्राइव से बांद्रा अब सिर्फ 15 मिनट में, CM शिंदे और फडणवीस ने किया बो-स्ट्रिंग आर्क ब्रिज का उद्घाटन

सम्बंधित ख़बरें

जनाधार बढ़ाने के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत, देशभर के नेताओं ने मुंबई में डाला डेरा

अब गुंडों का राज नहीं चलेगा, गुंडों से निपटना देवा भाऊ को आता है, उल्हासनगर में फडणवीस की गर्जना

मुंबई: सपनों की नगरी से वैश्विक मनोरंजन की राजधानी तक का सफर, कैसे संभाले जाते हैं स्टार्स के इवेंट

BMC चुनाव के लिए कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, दवा से लेकर छत तक, जानें घोषणपत्र में खास क्या ?

श्रद्धालुओं के लिए इस निर्णय ने गणपति विसर्जन की प्रक्रिया को आसान बना दिया है, जहां एक ओर लोग गणपति बप्पा की विदाई करेंगे तो वहीं दूसरी ओर इन अतिरिक्त ट्रेनों के चलते उन्हें घर पहुंचने की चिंता नहीं होगी। पश्चिम रेलवे के इस कदम को यात्री और गणेश भक्त दोनों ही सराह रहे हैं।इस विशेष सेवा का उद्देश्य न केवल गणपति उत्सव को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है, बल्कि मुंबई के स्थानीय परिवहन नेटवर्क की क्षमता को भी साबित करना है।

यह भी पढ़ें:– दगडूशेठ गणपति को आइसक्रीम मोदक और 351 किलो बूंदी मोदक किया अर्पित

गणपति के लिए 14 अनारक्षित ट्रेन सेवा

मध्य रेल गणपति त्योहार के दौरान गणपति भक्तों के लाभ एवं सुविधा के लिए 14 अनारक्षित गणपति विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा, जिसमे सीएसएमटी-खेड़ अनारक्षित विशेष ट्रेन की 2 सेवा, पनवेल-खेड अनारक्षित विशेष ट्रेन की 6 सेवा और पनवेल-खेड़ अनारक्षित विशेष ट्रेन की 6 सेवा शामिल है। इन ट्रेनों में 4 शयनयान श्रेणी और 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

Mumbai local trains will run all night on anant chaturdashi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2024 | 10:51 PM

Topics:  

  • Ganesh Utsav
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.