Mumbai Local Train (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train Crowd: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में क्षमता से 4 गुना ज्यादा यात्री हो गए हैं। मुंबई उपनगरीय ट्रेनों में भारी भीड़ व सुरक्षा के लिहाज से 15 डिब्बे की लोकल ट्रेनें चलाना ही एकमात्र विकल्प है। इसके अलावा सभी ट्रेनों में ऑटोमैटिक’ डोर क्लोजिंग सिस्टम को लागू करने एवं स्टेशनों पर भीड़ मैनेजमेंट के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाए जाने की मांग उठ रही है।
मुंबई लोकल से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों की समस्या को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के एवं यूबीटी के सांसद संजय पाटिल ने रेलवे की टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में साथ आकर उक्त मांग उठाई।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में दिल्ली में हुईरेलवे की टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी की राष्ट्रीय मीटिंग में मुंबई लोकल का मुद्दा उठा। इस कमेटी में सदस्य ठाणे के MP नरेश म्हस्के और मुंबई से MP संजय दीना पाटिल ने लोकल का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाते हुए रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
नेशनल लेवल पर रेलवे के अलग-अलग ज़रूरी कामों की जानकारी दी जाती है, चर्चा के बाद फैसले लिए जाते हैं। समिति की बैठक में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, रवनीत सिंह बिट्टू, रेलवे के सभी सेंट्रल लेवल के अधिकारी मौजूद थे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीटिंग में सेफ्टी, भर्ती, पॉलिसी और उपायों के बारे में डिटेल में जानकारी दी। MP नरेश म्हस्के ने मुंबई सबअर्बन सर्विस को लेकर ज़रूरी सुझाव दिए।
मुंबई के सांसदों ने कहा कि स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से हर साल हजारों यात्री ट्रेनों से गिरकर मर रहे हैं। 12 कोच वाली ट्रेनों में उनकी कैपेसिटी से 4 गुना ज़्यादा यात्री मजबूरी में सफ़र कर रहे हैं। MP नरेश म्हस्के ने ट्रेनों से गिरने की वजह से यात्रियों की मौत, चोट लगने और परमानेंट डिसेबिलिटी का गंभीर मामला रेल मंत्री के ध्यान में लाया। इसके लिए MP नरेश म्हस्के ने सुझाव दिया कि 15 कोच वाली लोकल ट्रेनें तुरंत बड़ी संख्या में शुरू की जाएं।
ये भी पढ़े: अशोक खरात HIV नेगेटिव…महिलाओं ने ली राहत की सांस, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा, SIT ने खोले कई राज
ऑटोमैटिक दरवाज़े तुरंत लगाए जाएं। प्लेटफॉर्म की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने का काम, जो धीमी गति से हो रहा है, उसे तेज़ी से शुरू किया जाए। MP नरेश म्हस्के और MP संजय दीना पाटिल ने मुंबई के साथ ठाणे, मीरा भायंदर, वाशी और MMR इलाके के रेलवे स्टेशनों की समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को एक
मेमोरेंडम सौंपा।
CIDCO अथॉरिटी और रेलवे के बीच तालमेल की कमी के कारण बेलापुर में रेलवे स्टेशनों का डेवलपमेंट रुका हुआ है। MP नरेश म्हस्के ने मांग की कि रेल मंत्री खुद इस पर गौर करें। दोनों अथॉरिटी के बीच समन्वय का सुझाव दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों को मीटिंग में तुरंत इस पर फैसला लेने का निर्देश दिया।