मुंबई लोकल पर मेगा-जंबो ब्लॉक आज, सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर रद्द होंगी कई ट्रेनें
Local Train Service: मुंबई में रविवार को सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न रेलवे पर मेगा व जंबो ब्लॉक के कारण लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। कई ट्रेनें रद्द होंगी और कई ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट होगें।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क पर रविवार, 8 फरवरी को रखरखाव और सिग्नल सुधार कार्यों के कारण मेगा और जंबो ब्लॉक घोषित किए गए हैं।
सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न रेलवे पर एक साथ कई ब्लॉक होने से लोकल सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने और वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है।
वेस्टर्न रेलवे: सांताक्रूज-गोरेगांव के बीच जंबो ब्लॉक
वेस्टर्न रेलवे ने सांताक्रूज से गोरेगांव के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जंबो ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान स्लो लोकल ट्रेनों को फास्ट लाइन पर चलाया जाएगा। फास्ट कॉरिडोर पर प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण विले पार्ले और राम मंदिर स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
सेंट्रल रेलवे: CSMT-विद्या विहार सेक्शन प्रभावित
सेंट्रल रेलवे पर सीएसएमटी से विद्या विहार के बीच सुबह 10:55 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक अप और डाउन लाइनों पर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान स्लो लाइन की सेवाओं को फास्ट ट्रैक पर डायवर्ट किया जाएगा। कई लोकल ट्रेनें रद्द हो सकती हैं, जबकि कुछ सेवाएं निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।
हार्बर लाइन: पनवेल-वाशी के बीच सेवाएं रद्द
हार्बर लाइन पर पनवेल से वाशी के बीच सुबह 11:05 बजे से शाम 4:05 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में सीएसएमटी-पनवेल/बेलापुर और ठाणे-पनवेल के बीच लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सीएसएमटी-वाशी और ठाणे-वाशी/नेरुल के बीच विशेष लोकल चलाई जाएंगी, जबकि खारकोपर-उरण सेक्शन सामान्य रूप से संचालित रहेगा।
ये भी पढ़ें :- MMRDA Metro Plan: अंबरनाथ-बदलापुर को मेट्रो कनेक्टिविटी, 2030 तक सेवा शुरू होने की संभावना
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय सारिणी की जांच करने, वैकल्पिक मार्ग अपनाने और भीड़ से बचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, ब्लॉक कार्यों का उद्देश्य सुरक्षा और सेवाओं में सुधार करना है, जिससे भविष्य में यात्रा और अधिक सुगम हो सके।
