मुंबई लोकल की बढ़ती भीड़ पर सांसद संजय दीना पाटिल का हमला, रेलवे सुरक्षा पर उठाए सवाल
Mumbai Local Trains में बढ़ती भीड़ और हादसों के बाद रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। सांसद संजय दीना पाटिल ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अतिरिक्त ट्रेनें और यात्री सुविधाओं की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय दीना पाटिल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Local Train Crowd Safety: मुंबई की उपनगरीय रेलवे में बढ़ती भीड़ अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।
हाल के दिनों में बदलापुर में ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक युवती की मौत, सायन में भीड़ के कारण तीन यात्रियों के चलती ट्रेन से गिरकर घायल होने और मालाड में विवाद के दौरान प्रोफेसर आलोक सिंह की हत्या जैसी घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।
सांसद संजय दीना पाटिल ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार
इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर-पूर्व मुंबई से महाविकास आघाड़ी के सांसद संजय दीना पाटिल ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बार-बार सुझाव देने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
अतिरिक्त ट्रेनों और महिला लोकल बढ़ाने की मांग
सांसद ने बताया कि उन्होंने विद्या विहार से हर 15 मिनट में ट्रेन सेवा शुरू करने, महिला विशेष लोकल की संख्या बढ़ाने और सीएसएमटी से कर्जत-कसारा रूट पर अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री को विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया था।
पीक आवर्स में ट्रेनें और सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव
संजय पाटिल ने पीक आवर्स में हर तीन मिनट में ट्रेन चलाने, एसी लोकल के किराए में रियायत देने और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की तैनाती बढ़ाने की मांग दोहराई। इसके अलावा हर प्लेटफॉर्म पर एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की भी बात कही।
ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई उलवे में ड्रग्स तस्करों का पुलिस पर कातिलाना हमला, तलवार और देसी कट्टों से किया वार
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता
लगातार हो रहे हादसों ने मुंबई लोकल की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी अब रेलवे से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग तेज हो गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
