- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Local Service Disrupted Due To Signal Failure On Western And Central Railways
मुंबई लोकल की सेवा डगमगाई, पश्चिम और मध्य रेलवे पर सिग्नल फेलियर, यात्री हुए परेशान
महाराष्ट्र में मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल की सेवा इस हफ्ते लगातार डगमगाती दिखाई दे रही है। मंगलवार सुबह पश्चिम रेलवे के भायंदर स्टेशन पर एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण स्थानीय सेवाएं बाधित हो गई थी। जबकि, दोपहर को मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और मस्जिद के बीच धीमी लाइन पर सिग्नल फेलियर के कारण ट्रेनों की कतार देखने मिली और ट्रेनें देरी से चल रही थी।
- Written By: शुभम सोनडवले

ट्रैक पर चलते यात्री
मुंबई. महाराष्ट्र में मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल की सेवा इस हफ्ते लगातार डगमगाती दिखाई दे रही है। पीक ऑवर में सेवा प्रभावित होने से लोगों को काफी दिकत्तों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार सुबह भी पश्चिम रेलवे के भायंदर स्टेशन पर एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण स्थानीय सेवाएं बाधित हो गई थी। जबकि, दोपहर को मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और मस्जिद के बीच धीमी लाइन पर सिग्नल फेलियर के कारण ट्रेनों की कतार देखने मिली और ट्रेनें देरी से चल रही थी।
सुबह पश्चिम रेलवे के भायंदर स्टेशन पर सिग्नल फेल
पश्चिम रेलवे के भायंदर स्टेशन पर सिग्नल फेलियर की घटना ने मुंबईकरों को परेशान कर दिया। यह सिग्नल फेलियर सुबह 6 बजे हुआ था, जिसे ठीक करने में रेलवे अधिकारियों को एक घंटे से भी अधिक का समय लगा। इस समस्या के चलते कई ट्रेनें देरी से चलीं और यात्रियों को अपने ऑफिस और कॉलेजों तक पहुँचने में कठिनाई एवं देरी का सामना करना पड़ा
दोपहर को मध्य रेलवे के सीएसएमटी स्टेशन पर सिग्नल फेल
दोपहर करीब 2:40 के आस पास सीएसएमटी पर सिग्नल फेल होने के कारण सैकड़ों यात्रियों को पटरियों पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा, इस वजह से सीएसएमटी में प्रवेश करने वाली ट्रेनें भायखला स्टेशन तक कतार में खड़ी देखि गई। ट्रेन 45 मिनट देरी से चल रही थी। अधिकारी ने बताया कि सिग्नल फेलियर के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी, हालांकि 3:16 को काम पूरा कर लिया गया और ट्रेन चलने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे स्टेशन बनेंगे कमर्शियल हब, वेस्टर्न रेलवे ने तय किया 239 करोड़ कमाई का लक्ष्य
मुंबई रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल नीर’ की कालाबाजारी, 14 रुपये की बोतल 20 में बेचने का आरोप
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
होली पर यात्रियों के लिए कोंकण रेलवे की विशेष ट्रेनें, मडगांव-एलटीटी स्पेशल शुरू
गौरतलब है कि पश्चिम रेलवे गणपति महोत्सव 2024 के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल – ठोकुर, मुंबई सेंट्रल – सावंतवाड़ी रोड, बांद्रा टर्मिनस – कुडाल, अहमदाबाद – कुडाल, विश्वामित्री – कुडाल और अहमदाबाद – मंगलुरु स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। ट्रेन संख्या 09001, 09009, 09015, 09412, 09150 और 09424 की बुकिंग 28 जुलाई, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी।
ट्रेन नं. 09001/09002 मुंबई सेंट्रल – ठोकुर साप्ताहिक स्पेशल [6 फेरे]
ट्रेन नं. 09009/09010 मुंबई सेंट्रल – सावंतवाड़ी रोड स्पेशल [26 फेरे]
ट्रेन नं. 09015/09016 बांद्रा टर्मिनस – कुडाल साप्ताहिक विशेष [6 फेरे]
ट्रेन नं. 09412/09411 अहमदाबाद – कुडाल साप्ताहिक विशेष [6 फेरे]
ट्रेन नं. 09150/09149 विश्वामित्री – कुडाल साप्ताहिक स्पेशल [6 फेरे]
ट्रेन नं. 09424/09423 अहमदाबाद – मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल [6 फेरे]
Mumbai local service disrupted due to signal failure on western and central railways
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजर सकेंगे भारतीय जहाज! ईरान के राजदूत ने दिया बड़ा संकेत, जानें क्या कहा?
Mar 13, 2026 | 10:20 PM‘ट्रंप ने मिसाइलें दागीं, हम डॉलर देंगे’, ईरान के जख्मों पर चीन का बड़ा मरहम; सीधे खातों में जाएगा पैसा
Mar 13, 2026 | 09:56 PMट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PMआदित्य धर की ‘धुरंधर’ पर रामगोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ से प्रेरित है फिल्म
Mar 13, 2026 | 09:40 PMकांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर! हरियाणा-ओडिशा राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को भेजा ‘सेफ हाउस’
Mar 13, 2026 | 09:32 PMपेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PMईरान पर आज रात बरपेगा अमेरिका का ‘कहर’! ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के साथ सबसे बड़े हमले की तैयारी में पेंटागन
Mar 13, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM














