- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Local News Icf Launches First 15 Coach Emu Rake Western Railway
मुंबई लोकल में अब नहीं होगी नोक-झोंक! ICF ने तैयार किया पहला 15 कोच EMU रेक
Mumbai Local New Train: मुंबई पश्चिम रेलवे की भीड़ को मात देने के लिए ICF ने ऐतिहासिक 15 कोच वाला पहला EMU रेक तैयार किया है। 7,555 यात्रियों की क्षमता वाला यह रेक सफर बदल देगा।
- Written By: आकाश मसने

ICF ने तैयार किया पहला 15 कोच EMU रेक (सोर्स: सोशल मीडिया)
ICF 15 Coach EMU Rake: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने 18 फरवरी 2026 को भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए 15 कोच वाला पहला ईएमयू (EMU) रेक तैयार कर लिया है। यह रेक विशेष रूप से मुंबई के पश्चिमी रेलवे उपनगरीय नेटवर्क (Western Railway) की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
क्षमता ऐसी कि दंग रह जाएंगे आप
मुंबई लोकल की इस नए रेक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी विशाल यात्री क्षमता है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, यह 15 कोच वाली ट्रेन एक बार में लगभग 7,555 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। वर्तमान में चलने वाली 12 कोच की ट्रेनों की तुलना में यह क्षमता काफी अधिक है, जिससे पीक आवर्स के दौरान मुंबई के स्टेशनों पर होने वाली आपाधापी और ट्रेनों के अंदर की भारी भीड़ को कम करने में काफी मदद मिलेगी।
अगले चरण में आएंगे 12 और नए रेक
आईसीएफ के महाप्रबंधक यू. सुब्बा राव ने इस उपलब्धि पर टीम की सराहना करते हुए कहा कि फैक्ट्री देश की बदलती परिवहन जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल रही है। केवल यही एक ट्रेन नहीं, बल्कि रेलवे की योजना आने वाले समय में ऐसे 12 और रेक तैयार करने की है। जब ये सभी रेक ट्रैक पर उतरेंगे, तो मुंबई उपनगरीय सेवाओं की क्षमता में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर की पहली आमसभा में सियासी संग्राम: कुर्सियों को लेकर भिड़े पार्षद, जमीन पर बैठा विपक्ष
पुणे जिला परिषद में 51 सीटों के साथ एनसीपी बहुमत, अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर सियासी घमासान
भंडारा की तांडा-बस्तियों के अच्छे दिन: 116 करोड़ से बदलेगी 706 बस्तियों की सूरत; पांच साल का मेगा प्लान तैयार!
मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! सीधे 15 डिब्बे की पहली लोकल हुई तैयार, जानें कहां से कहां तक चलेगी
यह भी पढ़ें:- MMRDA के बजट से बढ़ेगी मेट्रो-5 की रफ्तार, 4897 करोड़ रुपये से बदलेगी कल्याण के ट्रांसपोर्ट की तस्वीर
प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता एन. एस. आर. प्रसाद ने भी कर्मचारियों को इस रिकॉर्ड समय में काम पूरा करने के लिए बधाई दी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से न केवल यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, बल्कि ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी और समयबद्धता में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
Mumbai local news icf launches first 15 coach emu rake western railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत एआई में करेगा दुनिया का नेतृत्व, पीएम वैश्विक मंच पर बढ़ा रहे देश की ताकत: एन. चंद्रबाबू नायडू
Feb 20, 2026 | 01:30 PMमीरा-भाईंदर की पहली आमसभा में सियासी संग्राम: कुर्सियों को लेकर भिड़े पार्षद, जमीन पर बैठा विपक्ष
Feb 20, 2026 | 01:29 PMमहावितरण के नए नियमों के खिलाफ आक्रोश, वर्धा डिस्ट्रिक्ट सोलर एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Feb 20, 2026 | 01:28 PMगुरुग्राम में 3 साल की मासूम से हैवानियत, हत्या कर गड्ढे में दफनाया बच्ची का शव, ऐसे हुआ खुलासा
Feb 20, 2026 | 01:25 PMपुणे जिला परिषद में 51 सीटों के साथ एनसीपी बहुमत, अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर सियासी घमासान
Feb 20, 2026 | 01:25 PMमौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PMक्या चावल का पानी चेहरे पर लगाने से आता है ग्लो? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
Feb 20, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM












