मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को कई लाइनों पर मेगा ब्लॉक, सेवाएं रहेंगी प्रभावित
Mumbai Local से यात्रा करने वालों को रविवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के मेगा ब्लॉक के कारण कई लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Local Mega Block on Sunday: मुंबई लोकल से यात्रा करने वालों के लिए सप्ताह के अंतिम दिन में मुश्किलें थोड़ी बढ़ने वाली हैं।
रविवार को जहां मध्य रेलवे मेगा ब्लॉक की वजह से हार्बर लाइन पर लोकल का परिचालन घन्टो बंद रहेगा वहीं पश्चिम रेलवे पर बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच ब्लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से शनिवार की देर रात्रि से सुबह 6 बजे तक लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी।
आरओबी गर्डर की डी-लॉन्चिंग
- पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालन कार्यों को सुचारू बनाने के लिए बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर जम्बो ब्लॉक के साथ प्रभादेवी स्टेशन पर शनिवार/रविवार, 14/15 मार्च की मध्यरात्रि में प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज (ROB) के गर्डर के डी-लॉन्चिंग का काम होने से सभी लाइनों पर मेजर ब्लॉक होगा। इसकी वजह से लोकल व अन्य ट्रेनों का परिचालन ठप्प रहेगा। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच शनिवार की रात्रि 12:15 बजे से 3:45 बजे तक लिया ब्लॉक जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर रात्रि 1:30 बजे से सुबह 6 बजे तक मेजर ब्लॉक होगा।
- बोरीवली-भायंदर ब्लॉक के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड और बोरीवली के बीच स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी। प्रभादेवी स्टेशन पर ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी तथा कुछ सेवाओं को दादर और बांद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट कर वहीं से रिर्टन किया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट और प्रभादेवी स्टेशनों के बीच तथा माटुंगा रोड और माहिम स्टेशनों पर कोई लोकल ट्रेन नहीं होगी।
ये मेल/एक्सप्रेस होंगी रेगुलेट
ब्लॉक के चलते कुछ मेल एक्सप्रेस को ट्रेनों को सूरत और विरार के बीच रेगुलेट अथवा रिशेड्युल किया जाएगा। वाराणसी-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को 2 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। ओखा-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। 12928 एकता नगर-दादर एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। 12902 अहमदाबाद-दादर एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। 09052 भुसावल-दादर एक्सप्रेस को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। इसी तरह 15 मार्च, को मुंबई सेंट्रल 5:40 बजे यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22953 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एक्सप्रेस 6:10 बजे प्रस्थान करेगी, अर्थात यह ट्रेन 30 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 5 मई से शुरू होगी नियमित सेवा, आधुनिक सुविधाओं से है लैस
BMC में सत्ताधारी दल को बड़ा झटका; पार्षदों की गैरमौजूदगी से वडाला और दादर पुनर्विकास प्रस्ताव खारिज
महाराष्ट्र में अपना सूपड़ा साफ कर रही कांग्रेस! अंबादास दानवे को पार्टी के समर्थन से भड़के कार्यकर्ता
कमला नेहरू अस्पताल का दबाव कम होगा, Pune PMC करेगी 11 अस्पतालों का कायाकल्प
ये भी पढ़ें :- ईरान-इजरायल युद्ध से हापुस आम के निर्यात पर संकट, कोंकण के किसानों की बढ़ी चिंता
ट्रांसहार्बर पर लोकल रद्द
ट्रांसहार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक के दौरान ठाणे से वाशी/नेरूल अप और डाऊन मार्ग पर 11 से दोपहर 4 बजे तक लोकल सेवा नहीं होगी। ठाणे से वाशी/नेरूल और ठाणे ते पनवेल के बीच लोकल रद्द रहेंगी। ब्लॉक के दौरान पनवेल सीएसएमटी मार्ग पर विशेष लोकल चलाई जाएगी।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
