- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Prabhadevi Station Ticket Counter Shift Footbridge Changes Crowd Control
Mumbai: प्रभादेवी स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के नए नियम लागू, यात्रियों को हो रही परेशानी
Mumbai: प्रभादेवी स्टेशन पर भीड़ और सुरक्षा चिंताओं के बीच रेलवे ने टिकट काउंटर शिफ्ट किया, सीढ़ियाँ बंद कीं और ट्रेनों के स्टॉप बदले। टिकटिंग मशीनें भी बंद हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai News in Hindi: प्रभादेवी स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़े बदलाव किए हैं। स्टेशन पुल के मध्य भाग में स्थित टिकट काउंटर को हटाकर उसे बोरीवली दिशा की धीमी लाइन के किनारे एक कंटेनर में स्थानांतरित किया गया है।
सोमवार को सुबह 11 बजे से पुल से प्लेटफॉर्म की ओर उत्तरने वाली सीढ़ियाँ भी बंद कर दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोकल ट्रेनों के स्टॉप भी समायोजित किए गए हैं।
वर्ली-शिवडी कनेक्टर परियोजना के लिए पुराना पुल हटाया जा रहा
वर्ली-शिवडी कनेक्टर परियोजना के हिस्से के रूप में प्रभादेवी का ब्रिटिशकालीन पुल तोड़ा जा रहा है। पिछले सप्ताह पैदल पुल बंद होते ही स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई थी और स्थिति बिगड़ने लगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 करोड़ की हेरोइन के साथ उत्तराखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
इगतपुरी-खर्डी ब्लॉक, आधी रात से सुबह तक थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानें अपनी लोकल का नया टाइम टेबल
Mumbai Health Alert: मुंबई में ‘पिंक आई’ का आतंक, गर्मी और प्रदूषण से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
यात्रियों की परेशानी बढ़ने पर रेलवे ने 24 घंटे के भीतर पुल को फिर से खोल दिया। अब भीड़ नियंत्रण के लिए 15 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 6 आरपीएफ जवान, 4 टिकट निरीक्षक तथा रेलवे पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के 5 कर्मचारी।
स्टेशन पर सभी टिकटिंग मशीनें बंद
प्रभादेवी स्टेशन के दोनों ओर बनाए गए फुटओवर ब्रिज पर लगी 6 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें रिलोकेट के दौरान बंद हो गई। सभी मशीनें काम नहीं कर रही हैं। इन्हें अगले दो दिनों में फिर से चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। तब तक यात्रियों को यूटीएस मोवाइल ऐप या नए स्थान पर बनाए गए टिकट काउंटर से ही टिकट लेना होगा।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: सयाजी शिंदे ने राज ठाकरे से की मुलाकात, बोले-फॉरेस्ट रिजर्व में पेड़ क्यों काटें?
दबाव बढ़ा, ट्रेनों के स्टॉप बदले
- प्रभादेवी स्टेशन मध्य और पश्चिम रेलवे के बीच एक महत्वपूर्ण इंटरचेज है, यहां दो फुटओवर ब्रिज हैं, जिनकी चौड़ाई 12 मीटर और 6 मीटर है। दक्षिणी पुल पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही थी। दबाव कम करने और लोगों को उत्तरी पुल की और मोड़ने के लिए ट्रेनों के स्टॉप बदले गए है। चर्चगेट दिशा की ट्रेने अब अपने तथ स्थान से 50 मीटर पीछे, यानी दो कोच पीछे रुकेंगी।
- बोरीवली दिशा की ट्रेनें एक कोच आगे रोकी जाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीनीत अभिषेक ने कहा कि इससे यात्री प्रवाह दोनों पुलों पर समान रूप से बंट सकेगा।
Prabhadevi station ticket counter shift footbridge changes crowd control
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














