मुंबईकरों के लिए खुशखबरी: झीलों में भरा 88% पानी, 15 अगस्त से पहले खत्म हो सकती है पानी की कटौती
Mumbai Lakes Water Level: मुंबई में जारी मूसलाधार बारिश से जलापूर्ति करने वाली झीलें 86% से अधिक भर चुकी हैं। 3 झीलें ओवरफ्लो हैं। अगस्त के पहले हफ्ते में बीएमसी पानी कटौती हटाने पर फैसला लेगी।
- Written By: आकाश मसने
मोडक सागर डैम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Water Supply Update: मायानगरी मुंबई और इसके आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते मुंबईकरों के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर आई है। शहर को सालभर पानी देने वाले सातों प्रमुख जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीएमसी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 27 जुलाई सुबह 6 बजे तक सातों जलाशयों में कुल 12,79,534 मिलियन लीटर (MLD) पानी जमा हो चुका है। यह सातों झीलों की कुल उपयोगी जलसंग्रहण क्षमता 14,47,363 एमएल का 88.40% में प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में जलाशय का स्टॉक 2.22% बढ़ा है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, झीलों लगातार बढ़ रहे पानी के भंडार को देखते हुए मुंबई में लागू जल कटौती को लेकर अगस्त के पहले सप्ताह में निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान में घरेलू जलापूर्ति में 10 प्रतिशत और औद्योगिक क्षेत्र में 20 प्रतिशत पानी की कटौती लागू है।
बीएमसी के अनुसार, विहार, तुलसी और मोडक सागर जलाशय पूरी तरह भर चुके हैं। तानसा झील में 98.93 प्रतिशत, मिडिल वैतरणा में 91.21 प्रतिशत, भातसा में 86.86 प्रतिशत और अपर वैतरणा में 75.76 प्रतिशत जलसंग्रहण दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में मिडिल वैतरणा के जलस्तर में सबसे अधिक 1.90 मीटर की वृद्धि हुई। भातसा का जलस्तर 0.50 मीटर, अपर वैतरणा का 0.24 मीटर और तानसा का 0.01 मीटर बढ़ा।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे विज्ञापन ई-नीलामी मामला: नागपुर हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, देरी और कानूनी सीमाओं का दिया हवाला
धारणी आश्रमशाला में फूड पॉइजनिंग: 70-80 आदिवासी छात्र बीमार, ठेकेदार पर FIR के आदेश
नागपुर विधान भवन का होगा भव्य विस्तार: ₹1,000 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, अगले हफ्ते जारी होगी निविदा
गड़चिरोली में 2,539 किसानों को मिलेगा ₹11.74 करोड़ की ऋणमाफी का लाभ, पात्र सूची जारी
मुंबईवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी
दूसरी ओर, विहार और तुलसी में क्रमशः 0.06 मीटर और 0.04 मीटर की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दोनों जलाशय अपनी पूरी क्षमता तक भरे हुए हैं। जलाशयों के कैचमेंट क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में अपर वैतरणा में 80 मिमी, मिडिल वैतरणा में 113 मिमी, मोडक सागर में 63 मिमी, तानसा में 35 मिमी, भातसा में 31 मिमी, तुलसी में 17 मिमी और विहार में 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रविवार ,दिनांक २६ जुलै २०२६ सकाळी ६ ते सोमवार, दिनांक २७ जुलै २०२६ सकाळी ६ या २४ तासात झालेल्या पावसामुळे मुंबईला पाणी पुरवठा करणाऱ्या ७ जलाशयांचा साठा ८८.४० % झाला आहे . गेल्या २४ तासात जलाशय साठ्यात २.२२ % वाढ झाली आहे. #MyBMCUpdates pic.twitter.com/BS5cZPWx7S — माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 27, 2026
जलस्तर और बारिश की स्थिति पर नजर
पिछले वर्ष इसी तारीख को सातों झीलों में 88.81 प्रतिशत पानी उपलब्ध था, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 71.02 प्रतिशत था। हालांकि, इस वर्ष लगातार जारी बारिश के कारण जलाशयों का स्तर तेजी से सुधर रहा है।
यह भी पढ़ें:- बालासाहेब से कितने अलग हैं उद्धव ठाकरे? कैसे बदली शिवसेना की राजनीति, रिमोट कंट्रोल से MVA सरकार तक की कहानी
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, झीलों में पानी का भंडार तेजी से बढ़ा है, लेकिन प्रशासन अगले 7 से 8 दिनों तक जलस्तर और बारिश की स्थिति पर नजर रखेगा। इसके बाद एक बैठक आयोजित कर पानी की कटौती को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि यदि आने वाले दिनों में जलाशय पूरी तरह भर जाते हैं, तो 15 अगस्त से पहले मुंबई में लागू पानी की कटौती समाप्त की जा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल झीलों में जमा पानी मुंबई की नियमित जलापूर्ति के लिए पर्याप्त है।
