Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुर्ला बाजार में लगी भीषण आग, ऑटोमोबाइल पार्ट्स जलकर खाक, गोल्ड क्रिस्ट बिल्डिंग में फंसे सैकड़ों

Fire in Kurla: कुर्ला में भीषण आग से 20 ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स यूनिटें जलकर खाक हो गईं। गोल्ड क्रिस्ट बिजनेस पार्क में धुआं भरने से सैकड़ों लोग फंस गए, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 14, 2025 | 07:10 AM

कुर्ला बाजार में आग (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Massive Fire in Kurla Market: मुंबई में सोमवार तड़के कुर्ला बाजार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सीएसटी रोड के पास कपाड़िया नगर स्थित गुरुद्वारे के नजदीक लगी इस आग में करीब 20 ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की यूनिटें जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड को आग की सूचना सुबह 2:42 बजे मिली और उसकी तीव्रता को देखते हुए 2:57 बजे स्तर-2 घोषित किया गया।

फायर ब्रिगेड की करीब 10 से ज्यादा गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में धुआं फैल गया और कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की कोई खबर नहीं है।

इसी बीच, घाटकोपर के बेस्ट श्रेयस सिनेमा के सामने स्थित गोल्ड क्रिस्ट बिजनेस पार्क की इमारत में भी आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के चलते बेसमेंट में इलेक्ट्रिक केबल में चिंगारी उठी और देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं से भर गया। इमारत में मौजूद सैकड़ों लोग अंदर फंस गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें- नागपुर में आग का तांडव, पटाखों का गोदाम जलकर खाक, 2 की जिंदा जलकर मौत

दमकलकर्मियों ने समय रहते पहुंचकर अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। धुएं के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिन्हें तुरंत राजावाड़ी अस्पताल और पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

आग लगने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और बीएमसी अधिकारी भी पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया गया।

मुंबई में पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ती आग की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कुर्ला-घाटकोपर हादसे ने एक बार फिर फायर सेफ्टी मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Mumbai kurla fire 20 houses and warehouse destroyed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 07:09 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Pune News: हिंजेवाडी में भारी वाहनों पर सख्ती! अब तय समय पर ही मिलेगी शहर में एंट्री

2

Beed News: गोपीनाथ मुंडे की फैक्ट्री विवादों में, संगठन ने दी समाधि पर भूख हड़ताल की चेतावनी

3

कांग्रेस का ‘एकला चलो’ प्लान, उद्धव गुट से बनाई दूरी, राऊत बोले– राज चाहते हैं कांग्रेस भी…

4

वन्यजीवों के लिए अंडरपास, सर्वे को हरी झंडी, कोर्ट ने 30 नवंबर तक मांगी संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.