Mumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
Mumbai HSC Result 2026 News: मुंबई विभाग का 12वीं परीक्षा परिणाम 90.08% रहा, जो पिछले साल से कम है। लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि साइंस और कॉमर्स में गिरावट देखी गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परिणाम मुंबई (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai HSC Result 2026 Pass Percentage: महाराष्ट्र बोर्ड के बारहवीं परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। मुंबई विभाग का परीक्षा परिणाम 90.08% रहा। इस साल मुंबई के रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले 2.85% की कमी आई है।
मुंबई के रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। राज्य के नौ विभागों में मुंबई पांचवें पायदान पर रहा। इस साल मुंबई विभाग से 3 लाख 24 हजार 739 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें 1 लाख 65 हजार 933 लड़के और 1 लाख 58 हजार 806 लड़कियां शामिल थीं।
इनमें से 3 लाख 23 हजार 501 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें 1 लाख 65 हजार 230 लड़के और 1 लाख 58 हजार 271 लड़कियां हैं। परीक्षा देने वाले कुल विद्यार्थियों में से 2 लाख 91 हजार 415 पास हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT के बाद अब टूटेगी शरद पवार की NCP, शिंदे के नक्शेकदम पर सुनेत्रा पवार? चौंकाने वाला खुलासा
माहिम किले के संरक्षण को मिली नई रफ्तार, BMC और कस्टम विभाग के बीच हुआ समझौता
मुंबई में नाला सफाई पर घमासान, भाजपा नेता ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की उठाई मांग
मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे पर महा-संकट! BEST कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थमे बसों के पहिये
इनमें 1 लाख 45 हजार 402 लड़के और 1 लाख 46 हजार 13 लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। लड़कों के पास होने का प्रतिशत 87.99% और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 92.25% है।
पिछले साल मुंबई विभाग में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 92.93% था। मुंबई विभाग से 3 लाख 5 हजार 118 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 3 लाख 14 हजार 144 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2 लाख 91 हजार 955 छात्र पास हुए थे।
कला संकाय के बच्चे होशियार
मुंबई विभाग के परीक्षा परिणाम में गिरावट के बावजूद कला संकाय के रिजल्ट में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल आर्ट्स ब्रांच का रिजल्ट 84.63 प्रतिशत था। इस साल कला संकाय के रिजल्ट में थोडी बढ़ोतरी हुई है। इस साल पिछले साल की तुलना में 0.56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट में गिरावट
विज्ञान संकाय का रिजल्ट 95.64 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 1 लाख 23 हजार 115 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 1 लाख 17 हजार 753 छात्र पास हुए हैं। पिछले साल विज्ञान संकाय का रिजल्ट 96.33 प्रतिशत था। इस साल साइंस ब्रांच के रिजल्ट में 0.69 प्रतिशत की कमी आई है। कॉमर्स ब्रांच के रिजल्ट में पिछले साल की तुलना में 5.61 प्रतिशत की गिरावट आई है। कॉमर्स ब्रांच के 1 लाख 56 हजार 900 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 1 लाख 36 हजार 474 छात्र पास हुए हैं।
ये भी पढ़ें :- Uddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
इस वर्ष एक साथ मिलेंगे मार्कशीट और सर्टिफिकेट
पहले 12वीं के नतीजे आने के 10 दिन के अंदर मार्कशीट मिल जाती थी। जबकि सर्टिफिकेट छह महीने बाद मिलता था। लेकिन, इस साल से मार्कशीट और सर्टिफिकेट एक ही समय पर दिए जाएंगे। रिजल्ट के 15वें दिन स्कूल में मार्कशीट और सर्टिफिकेट मिल जाएंगे। इससे बोर्ड को करीब 3 करोड़ रुपये की बचत होगी। रिजल्ट और सर्टिफिकेट पर नाम आधार कार्ड के हिसाब से होगा।
