Mumbai Home Theft News: वेकेशन पर जाने से पहले रहें सावधान! सोशल मीडिया पोस्ट से मिल रहा चोरों को संकेत
Mumbai Home Theft Alert: मुंबई में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान खाली घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर रियल टाइम पोस्ट से बचने की सलाह दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई होम थेफ़्ट अलर्ट समर सीज़न (सौ. AI Generated)
Mumbai Home Theft Alert Summer Season: जैसे-जैसे मई की गर्मी बढ़ रही है, मुंबई से उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात जैसे राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है।
स्कूल की छुट्टियां शुरू होते ही लोग अपने पैतृक गांवों की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन खुशियों के इस सफर के साथ एक अनजाना डर भी जुड़ा है। पीछे छूटे बंद घर की सुरक्षा।
Mumbai Police ने जारी किया चोरी का अलर्ट
मुंबई पुलिस के आंकड़ों और पिछले कई अनुभवों के अनुसार, गर्मियों और दिवाली की छुट्टियों के दौरान शहर में सेंधमारी की घटनाओं में अचानक उछाल देखने को मिलता है। हालांकि मुंबई पुलिस की बढ़ती गश्त और तकनीकी सर्विलांस की वजह से घर में चोरी की वारदातों में काफी कमी आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Anti Paper Leak Bill: नया कानून नहीं गारंटी चाहिए, कानून तो टूटने के लिए ही बनता है, संजय राउत का बयान
महाराष्ट्र में फिर पेपर लीक! MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा, 5 लाख में प्रश्नपत्र बेचने का दावा, कांग्रेस हमलावर
मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पत्नी के एक कॉल से खुला राज
‘मुझे लगातार गालियां और धमकियां मिल रहीं’, पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत
पुलिस ने रिकवरी रेट में भी अच्छी सफलता हासिल की है। पुलिस के डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि पूरे साल चोरी के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन मई-जून (गर्मी) और अक्टूबर-नवंबर (दिवाली) के महीनों में ‘बंद घरों’ को निशाना बनाने की कोशिशें सामान्य दिनों की तुलना में 15-20% अधिक रहती हैं।
वहीं, 2026 की शुरुआती तिमाही में पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम और स्नैचिंग के मामलों में खास सख्ती बरती है, क्योंकि छुट्टियों के सीजन में बाहर जाने वाले यात्रियों को स्टेशन और एयरपोर्ट के आसपास आसानी से निशाना बनाया जाता है।
सोशल मीडिया बना चोरों का ‘खबरी’
आजकल फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी पल-पल की जानकारी साझा करना एक ट्रेंड बन गया है। पुलिस के अनुसार, चोर अब हाई-टेक हो गए हैं। वे स्टेशन या एयरपोर्ट से डाली गई ‘चेक-इन’ पोस्ट और 10 दिनों के लिए वेकेशन पर’ जैसे स्टेटस पर पैनी नजर रखते हैं। आपकी एक पोस्ट चोरों को यह स्पष्ट संकेत दे देती है कि, घर कितने दिनों तक खाली रहने वाला है। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी अनजाने में चोरों के लिए ‘आमंत्रण’ का काम करती है।
पुलिस की चुनौती और बढ़ती गश्त
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छुट्टियों के दौरान रात की पेट्रोलिंग बढ़ा दी जाती है। लेकिन हर गली और हर इमारत पर नजर रखना एक बड़ी चुनौती है। चोर अक्सर दिन में रेकी करते हैं और बंद पड़े घरों के बाहर जमा अखबार, दूध के पैकेट या गेट पर लगे बड़े तालों से अंदाजा लगा लेते हैं कि परिवार बाहर गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों का अभाव और पड़ोसियों से बातचीत की कमी चोरों का काम आसान बना देती है।
मुंबई पुलिस की गर्मियों की छुट्टियों में रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए। दिन के मुकाबले रात में पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस को चाहिए सभी सीसीटीवी कैमरों को अपडेट करें, ताकि चोर उनकी नजर से बच नहीं सकें
– महमूद हकीमी, समाजसेवी, अध्यक्ष-पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन
ये भी पढ़ें :- ISIS Case: अरीब मजीद पर आतंकी फंडिंग का ताजा आरोप, NIA ने दाखिल की पूरक चार्जशीट
सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां
यदि आप भी इस गर्मी में बाहर जाने की योजना बना रहे हैं। तो सुरक्षा के इन उपायों पर जरूर गौर करें।
पड़ोसियों को सूचित करें: अपने किसी भरोसेमंद पड़ोसी को अपनी यात्रा के बारे में बताएं ताकि, वे आपके घर के आसपास संदिग्ध हलचल पर नजर रख सकें।
सोशल मीडिया पर तुरंत अपडेट न दें: अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो घर लौटने के बाद ही साझा करें। रियल टाइम अपडेट देने से बचें।
अखबार और दूध बंद करें घर के बाहर जमा होने वाले अखबार या दूध के पैकेट चोरों को इशारा देते हैं कि घर खाली है। इन्हें पहले ही बंद कर दें।
कीमती सामान बैंक लॉकर में रखें: गहने और ज्यादा नकदी घर पर छोड़ने के बजाय बैंक लॉकर में सुरक्षित रखें।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए तारिक खान की रिपोर्ट
