Mumbai High Tide Alert: 5.03 मीटर तक उठेंगी लहरें, बीएमसी ने चेताया
BMC ने 5–7 दिसंबर तक मुंबई में 4.14 से 5.03 मीटर तक ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की है। नागरिकों से समुद्र तटों से दूर रहने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। मुंबईकरों के लिए चेतावनी जारी की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई हाई टाइड अलर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
High Tide In Mumbai: महानगर में समुद्र के किनारे रहने और घूमने वाले नागरिकों के लिए बीएमसी ने हाई टाइड को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। प्रशासन के अनुसार, आज से 7 दिसंबर तक शहर के समुद्र तटों पर लगातार ऊंची लहरें उठने की संभावना है।
इस अवधि में लहरों की ऊंचाई कई मौकों पर साढ़े चार मीटर से अधिक रहेगी, जबकि 6 दिसंबर की मध्यरात्रि 12:39 बजे ज्वार की ऊंचाई 5.03 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है।
बीएमसी के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में विस्तृत ज्वार-भाटा समय-सारणी जारी की है और नागरिकों को समुद्र तटों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की सख्त सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि ऊंची लहरों के दौरान समुद्र के नजदीक पहुंचना जोखिमपूर्ण हो सकता है, इसलिए लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
Andheri Illegal Encroachment: अंधेरी में बीएमसी का बड़ा एक्शन, फुटपाथों से 9 अवैध दुकानें हटाई गईं
कहां छिपे हैं ठाकरे गुट के 5 बागी सांसद? सीक्रेट फाइव स्टार होटल से सामने आई पहली फोटो
वसई के 66 अवैध स्कूलों में जारी हैं दाखिले, शिक्षा विभाग के आदेशों की खुली अवहेलना
Mumbai BEST Strike: हड़ताली बेस्ट कर्मचारियों पर MESMA के तहत एक्शन की तैयारी; पथराव के लिए होगा FIR
बीएमसी और मुंबई पुलिस को निगरानी के निर्देश
प्रशासन ने बताया कि हाई टाइड के समय समुद्र किनारे फोटोग्राफी, खेल या किसी अन्य गतिविधि से बचना चाहिए। मौसम विभाग और बीएमसी की संयुक्त चेतावनी के बाद मुंबई पुलिस को भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। तटीय इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।
विशेष रूप से महापरिनिर्वाण दिवस पर चैत्यभूमि और शिवाजी पार्क में बड़ी संख्या में अनुयायियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बीएमसी ने नागरिकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि भीड़ के दौरान समुद्र तटों के पास अचानक लहरों की ऊंचाई बढ़ सकती है, इसलिए किसी भी स्थिति में वहां अधिक समय तक रुकना या पानी के करीब जाना सुरक्षित नहीं है।
ये भी पढ़ें :- Mulund Accident ने खोली सुरक्षा खामियां, रैपिडो सेवाओं पर फिर विवाद
बीएमसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। अनुमान के अनुसार इस अवधि में समुद्र में 4.14 मीटर से लेकर 5.03 मीटर तक की ऊंची लहरें उठेंगी, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हैं।
