Weather Update: महाराष्ट्र पर पड़ा चक्रवाती तूफान का असर, बढ़ी ठंड, विदर्भ में बारिश का अलर्ट जारी

Maharashtra Cyclone Impact: नागपुर में ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 11.4°C। 6 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। श्रीलंका से बढ़ते चक्रवात का असर महाराष्ट्र और विदर्भ में हल्की बारिश के रूप में दिखेगा।
Maharashtra Cyclone Impact: नागपुर में ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 11.4°C। 6 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। श्रीलंका से बढ़ते चक्रवात का असर महाराष्ट्र और विदर्भ में हल्की बारिश के रूप में दिखेगा।
दित्वाह का असर (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Aaj Ka Mausam: नागपुर सिटी में बीते 2-3 दिनों से अच्छी ठंड पड़ रही है। सुबह-सुबह तो सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। वहीं देर शाम से ठंड अच्छी खासी महसूस हो रही है। संडे को मौसम विभाग ने सिटी का न्यूनतम तापमान 11.4 डिसे दर्ज किया जो औसत से 3.2 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 27.4 डिसे दर्ज किया जो औसत से 3.2 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 6 दिसंबर तक कुछ इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 3 दिसंबर तक आंशिक बदली के साथ ही हैजी मौसम होगा। वहीं 4 से 6 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान ठंडक और बढ़ सकती है। हालांकि विभाग ने इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिसे और न्यूनतम तापमान के 11 से 14 डिसे तक बने रहने के संकेत दिए हैं।

महाराष्ट्र पर चक्रवाती तूफान का असर

श्रीलंका से भारत की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान का असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा। राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। विदर्भ के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट दिया गया है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में ठंड बढ़ेगी।

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीलंका में तबाही मचाने वाले चक्रवात की वजह से भारत के कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है।

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। साइक्लोन ने श्रीलंका को बुरी तरह प्रभावित किया है। सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं, जिनकी अब तलाश की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com